26 APRFRIDAY2024 10:20:40 AM
Nari

अनामिका खन्ना की मोटियों वाली चादर ने बटोरी लाइमलाइट, देखिए ICW Day 6 खास कलेक्शन

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 29 Aug, 2021 12:33 PM
अनामिका खन्ना की मोटियों वाली चादर ने बटोरी लाइमलाइट, देखिए ICW Day 6 खास कलेक्शन

India Couture Week 2021 में भारतीय डिजाइनर्स एक से बढ़कर एक बढ़िया कलैक्शन पेश कर रहे हैं। वहीं फैशन शो के  6वें दिन 3 डिजाइनर्स रोहित गांधी व राहुल खन्ना, तरुण तहिलियानी और अनामिका खन्ना ने अपनी क्लेकशन पेश की। चलिए नजर डालते हैं डिजाइनर्स की कलैक्शन पर...

रोहित गांधी-राहुल खन्ना

सबसे पहले बात करते हैं डिजाइनर रोहित गांधी-राहुल खन्ना की कलैक्शन की। इस डिजाइनर जोड़ी ने FDCI के इंडिया कॉउचर वीक के दूसरे डिजिटल संस्करण में अपनी कलेक्शन 'Alchemize' पेश की। जिसमें शिमरी, वेलवेट, साटन, शिफाॅन, फ्लोरल एम्ब्रोइडरी देखने को मिली। रोहित गांधी-राहुल खन्ना की ये कलेक्शन फंक्शन और पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

तरुण तहिलियानी

वहीं FDCI के इंडिया कॉउचर वीक के दूसरे डिजिटल संस्करण में डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने अपनी कलैक्शन 'Artisanal Couture' का पर्दशन किया। डिजाइनर तरुण तहिलियानी की कलेक्शन छह अलग-अलग कलेक्शन का एक शानदार सेट है, जिनमें से प्रत्येक अपने ब्रांड के हस्ताक्षर 'इंडिया मॉडर्न' डिजाइन को प्रदर्शित करता है। हर एक अटायर में चिकनकारी, पिचवई, रंगरेज, ब्राइडल डिजाइन आकर्षित करते हैं। इस कलेक्शन में ब्लाउज पर मिरर जड़ाऊ वर्क, डोरी, नेट, गोटा पट्टी, पर्ल, एम्ब्रोइडरी जैसे जरदोजी, डोरी एम्ब्रोइडरी देखे गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अगर आप अलग-अलग स्टाइल ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं तो तरुण तहिलियानी की कलेक्शन आपके लिए बेस्ट है। 

 

अनामिका खन्ना

FDCI के इंडिया कॉउचर वीक के दूसरे डिजिटल संस्करण में डिजाइनर अनामिका खन्ना ने अपनी कलेक्शन शोकेस की। अनामिका खन्ना ने अपनी कलेक्शन से भारत के जटिल शिल्पकारों को श्रद्धांजलि दी है। उनकी कलेक्शन भावना, सुंदरता और खुशी को दर्शाती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News