05 DECFRIDAY2025 7:31:09 PM
Nari

पत्नी से हुई लड़ाई तो पति ने चलती मेट्रो में लगा दी आग, कई लोग हो गए घायल

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 29 Jun, 2025 02:12 PM
पत्नी से हुई लड़ाई तो पति ने चलती मेट्रो में लगा दी आग, कई लोग हो गए घायल

नारी डेस्क: कई बार ऐसी लड़ाइयां होती हैं जो इंसान के दिमाग पर बुरा असर डालती हैं। ऐसे वक्त में इंसान इतना गुस्सा या निराश हो जाता है कि कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। ऐसा ही नजारा अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ों में देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई किस्से वायरल होते रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने मेट्रो में आग लगा दी। यह घटना दक्षिण कोरिया की है। खबरों के मुताबिक, एक शख्स जो अपनी पत्नी से तलाक लेने की बात से निराश था, उसने गुस्से में आकर मेट्रो के एक डिब्बे में आग लगा दी। यह घटना 31 मई की है, जिसमें कई लोग घायल हो गए और सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा।

आग लगाने वाला शख्स और उस पर लगे आरोप

इस मामले में 67 साल के एक शख्स, जिनका उपनाम वोन बताया गया है, को जिम्मेदार माना गया है। अधिकारियों ने बताया कि वोन पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, चलती ट्रेन में आगजनी और रेलवे सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन शामिल हैं।

वीडियो में साफ दिखता है कि वोन ने मेट्रो के डिब्बे के अंदर पेट्रोल डाला। फिर उन्होंने आग लगाकर अपने कपड़े भी सुलगा लिए। इससे पूरे डिब्बे में धुआं फैल गया और आग फैल गई। आग लगने की वजह से मेट्रो में बैठे 22 यात्री घायल हो गए।

घायलों और नुकसान की जानकारी

घायलों में से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, 129 अन्य लोगों का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया क्योंकि उनकी हालत ज्यादा गंभीर नहीं थी। इस हादसे में लगभग 330 मिलियन वॉन (कोरियन मुद्रा) की संपत्ति का नुकसान हुआ, जिसमें मेट्रो की एक कार भी शामिल है।

ये भी पढ़े: शरीर कांपने लगा… Shefali Jariwala के आखिरी वक्त पर कौन-कौन था साथ? जानिए उस रात क्या हुआ

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @XXV_mon नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। अब तक इसे 69 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई, लड़ाई-झगड़े तो आम बात है, लेकिन ऐसी हरकत कैसे कर सकता है कोई?" एक और ने लिखा, "सोच भी नहीं सकते कि कोई इतना खतरनाक कदम उठा सकता है।"

पति-पत्नी के बीच झगड़े कभी-कभी इतने गहरे हो जाते हैं कि इंसान का गुस्सा और निराशा उसे पागलपन की ओर ले जाती है।

Related News