नारी डेस्क : बॉलीवुड में कई सितारे अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब बात Six Pack Abs की आती है, तो ऋतिक रोशन का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। उनकी फिट बॉडी, ग्रीक गॉड जैसी पर्सनैलिटी और दमदार डांस मूव्स आज भी लाखों लोगों को मोटिवेट करते हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इतनी परफेक्ट बॉडी के पीछे ऋतिक रोशन क्या खाते हैं। अब इस सवाल का जवाब खुद एक्टर ने अपने फैंस को दे दिया है। हाल ही में Hrithik Roshan ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट-वर्कआउट डाइट की थाली की तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी फिटनेस का असली राज छिपा है।
Hrithik Roshan की थाली में क्या-क्या होता है?
ऋतिक रोशन ने अपनी पोस्ट-वर्कआउट मील की फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी थाली कितनी सिंपल लेकिन न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। उनकी प्लेट में शामिल हैं। ज्वार की रोटी, भिंडी, बीटरूट, बैंगन, पापड़ी, लौकी, एग व्हाइट और दाल। यह थाली प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट का परफेक्ट बैलेंस दिखाती है, जो मसल रिकवरी और सिक्स पैक एब्स के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।

कैप्शन में कही दिल की बात
ऋतिक रोशन ने इस तस्वीर के साथ अपने दिल की बात भी शेयर की। उन्होंने लिखा, वर्कआउट के बाद के मील में क्या होता है? ज्वार की रोटी, भिंडी, बीटरूट, बैंगन, पापड़ी, लौकी, एग व्हाइट और दाल। अगर कोई मुझसे पूछे कि सबसे खतरनाक फूड क्रेविंग क्या है, तो मेरा जवाब होगा Indian Mishmash, यानी हर तरह के इंडियन खाने को थोड़ा-थोड़ा मिलाकर खाना। इससे बेहतर कुछ नहीं। उनका यह कैप्शन साफ दिखाता है कि वे फिटनेस के साथ-साथ खाने का आनंद लेना भी जानते हैं।
Hrithik Roshan ने खुद बताई अपनी गंभीर बीमारियां
कुछ समय पहले ऋतिक रोशन ने खुलासा किया था कि वे स्कोलियोसिस, हकलाने की समस्या, घुटनों की परेशानी और न्यूरोलॉजिकल इश्यूज़ जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ चुके हैं। उन्होंने बताया कि कई बार उनकी ज़बान शब्दों का साथ नहीं देती और कई बार शरीर का कोई हिस्सा काम करने से मना कर देता है। इन सबके बावजूद ऋतिक जिस पॉजिटिव माइंडसेट और आत्मविश्वास के साथ जिंदगी जीते हैं, वही उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।
फिल्मों में फिटनेस और डांस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
इतनी स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद ऋतिक रोशन को बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर्स में गिना जाता है। उनकी फिटनेस, सिक्स पैक एब्स और शानदार डांस मूव्स की वजह से ही उन्हें “Greek God of Bollywood” कहा जाता है।