16 MARSUNDAY2025 11:19:42 AM
Nari

भारत के अलावा जानिए बाकी देशों में कैसे मनाया जाता है होली का त्योहार

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Mar, 2022 11:32 AM
भारत के अलावा जानिए बाकी देशों में कैसे मनाया जाता है होली का त्योहार

भारत की होली तो हर कोई जानता है।  किंतु इसके अलावा बहुत से ऐसे देश हैं। यहां पर होली का त्योहार बहुत ही अलग ढंग से मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत भले ही ब्रज श्री कृष्ण की नगरी से हुई हो। लेकिन अब ये त्योहार पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। रंगों का यह  त्योहार बाकी देशों में कैसे मनाया जाता है।आइए बताते हैं कुछ देशों की होली की.....

स्पेन

स्पेन का बुनोल शहर टमाटर की होली के लिए बहुत ही मशहूर है। यहां पर लोग रंगों के बजाए टमाटर की होली खेलते हैं। इस शहर की होली का नजारा ऋतिक रोशन की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा में ' भी किया गया है। इस होली की पूरी रौनक भारतीय होली जैसी होती है।  

PunjabKesari

नेपाल

नेपाल भारत के साथ जुड़ा हुआ देश है। सारे त्योहार जो भारत में मनाया जाते हैं। वही सभी त्योहार नेपाल में भी देखने को मिलते हैं। यहां पर होली के त्योहार को फागु पुन्हि कहते हैं। इस त्योहार की शुरुआत महल में एक बांस का खंभा गाड़कर की थी। ये त्योहार पूरा हफ्ता मनाया जाता है। इधर की होली भारत की होली से एक दिन पहले मनाई जाती है।

PunjabKesari

म्यांमार

म्यांमार में भी होली जैसा एक त्योहार मनाया जाता है। जिसे मिकांग या थायीन कहते हैं। इस त्योहार के दिन लोग एक-दूसरे पर पानी फैंक कर मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस  पानी से सारे पाप धूल जाते हैं। कुछ जगहों पर रंगों के साथ इस त्योहार को मनाया जाता है।

PunjabKesari

मॉरिशिस

यहां पर होली एक महीने पहले ही शुरु होती है। बसंत पंचमी से यहां होली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है। अगर आपको मॉरिशिस की होली का मजा लेना है तो बसंत के आसपास आप  यहां पर जा सकते हैं। यहां पर पानी वाली होली भी खेली जाती है।

PunjabKesari

अफ्रीका

अफ्रीका में इस त्योहार की अलग ही झलक दिखाई देती है। यहां पर लोग रात को आग जलाकर होली  के त्योहार का आनंद लेते हैं। आग जलाके अफ्रीकी लोग अपने देवता को याद करते हैं और रात भर अग्नि के आसपास नाचते हुए होली मनाते हैं।

PunjabKesari

रोम

रोम में  भी होली का त्योहार बहुत ही खुशी के साथ मनाया जाता है। यहां पर लोग मई में इस त्योहार को मनाते हैं। लकड़िया जलाकर भारत की तरह ही  होलिका दहन करते हैं। अगली सुबह अग्नि के चारों और घूमते हुए एक दूसरे को रंग लगाते हैं और फूलों की बौछार करते हैं।

PunjabKesari

 

 

 

 

 

Related News

News Hub