15 JANTHURSDAY2026 2:26:55 PM
Nari

दिल्ली के कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने ठंड को लेकर कह दी ये गंदी बात, लोग ने कहा 'कुछ तो शर्म करो'

  • Edited By Monika,
  • Updated: 15 Jan, 2026 12:14 PM
दिल्ली के कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने ठंड को लेकर कह दी ये गंदी बात, लोग ने कहा 'कुछ तो शर्म करो'

नारी डेस्क : पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के एक कॉन्सर्ट के दौरान ठंड को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे लोग बेहद आपत्तिजनक बता रहे हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और यूजर्स हनी सिंह को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

विवादों से रहा है हनी सिंह का पुराना नाता

हनी सिंह का नाम विवादों से नया नहीं है। कभी गानों की अश्लील भाषा को लेकर तो कभी बयानबाज़ी को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार गाना चोरी के आरोप लगे, तो कई बार उनके बोलों पर सवाल उठे। अब एक बार फिर उनका नाम चर्चा में है, वजह है दिल्ली कॉन्सर्ट से जुड़ा वायरल वीडियो।

दिल्ली कॉन्सर्ट में क्या हुआ?

दरअसल, 14 जनवरी को हनी सिंह नानकू और करुण के दिल्ली कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। मंच पर मौजूद ऑडियंस से बातचीत के दौरान उन्होंने दिल्ली की ठंड को लेकर एक अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनका यह बयान कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

यें भी पढ़ें : गर्दन पर काली लाइन सिर्फ गंदगी नहीं, हो सकती है गंभीर और जानलेवा बीमारियों का संकेत

क्या बोले थे हनी सिंह?

हनी सिंह के उस बयान को सीधे तौर पर दोहराना उचित नहीं है, लेकिन उन्होंने ठंड के मौसम में कार के अंदर इंटीमेट होने जैसी बात कह दी थी। हालांकि उन्होंने साथ में लोगों को सेफ रहने की सलाह भी दी, लेकिन उनका बोलने का तरीका और शब्द लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इसे घटिया और गैर-जिम्मेदाराना बयान बताया।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है ट्रोलिंग

हनी सिंह के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी जमकर आलोचना हो रही है। कुछ प्रतिक्रियाएं इस तरह हैं, “ये कब सुधरेगा…?, वायरल होने के लिए कुछ भी बोल देते हैं।, नाम से नहीं, बदनाम से फेम चाहिए। मैं इनका फैन हूं, लेकिन जो कहा वो बेहद घटिया था। कई फैंस भी उनके इस बयान से नाराज़ नजर आए।

पहले भी गानों को लेकर हो चुका है विवाद

यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह विवादों में आए हों। कुछ समय पहले उनके गाने ‘नागन’ को लेकर भी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। बीजेपी के एक नेता ने इस गाने को लेकर डीजीपी से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि गाने में अश्लीलता फैलाई गई है, नंगेपन को बढ़ावा दिया गया है और विदेशी लड़कियों को बिकिनी में दिखाया गया है। मामले में गाने को यूट्यूब से हटाने की मांग के साथ-साथ FIR दर्ज करने की भी बात सामने आई थी।

यें भी पढ़ें : आंखों में बिलनी या गुहेरी? इन आसान उपायों से पाएं दर्द और सूजन से तुरंत राहत

फिर सवालों के घेरे में हनी सिंह

एक बार फिर हनी सिंह के बयान ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वह अपनी भाषा और सार्वजनिक मंच पर दिए जाने वाले बयानों को लेकर गंभीर हैं या नहीं। फिलहाल इस पूरे मामले पर हनी सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 

Related News