06 MAYMONDAY2024 12:43:02 AM
Nari

Improve Appetite: भूख ना लगने से है परेशानी तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Dec, 2021 11:52 AM
Improve Appetite: भूख ना लगने से है परेशानी तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

कई लोगों को भूख ना या कम लगने की शिकायत रहती हैं। वहीं कई लोग भोजन करने बैठते हैं मगर तुरंत ही उठ जाते हैं। असल में, इनकी भोजन करने का मन नहीं करता। मगर पेट भर भोजन ना करने से शरीर कमजोर हो सकता है। इसके कारण कब्ज, धीमा पाचन तंत्र व अन्य शारीरिक समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में इससे बचने के लिए पेट भरकर खाना बेहद जरूरी है। वैसे तो भूख बढ़ाने के लिए डॉक्टर कई तरह की दवा व टॉनिक बताते हैं। मगर आप कुछ देसी टिप्स अपनाकर अपनी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं भूख बढ़ाने के कुछ घरेलू नुस्खे...

ग्रीन-टी दिखाएगी कमाल

अगर आपको भूख ना लगने की परेशानी हैं तो ऐसे में ग्रीन टी आपकी मदद कर सकती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भूख ना लगने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। रोजाना 1-2 कप ग्रीन टी पीने से आपको भूख लगने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होगी। ऐसे में इसका सेवन करने से आपका बीमारियों से बचाव रहेगा। आप अपने नॉर्मल दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

नींबू पानी दिखाएगा असर

विटामिन सी से भरपूर नींबू सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करने से भूख बढ़ने में मदद मिलती है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीएं। इससे भूख तेजी से बढ़ेगी और आपका खाने का मन भी करेगा। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर नींबू इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेगा। ऐसे में सर्दी, खांसी, मौसमी बीमारियों व कोरोना की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा।

अजवायन करेगी काम

भूख बढ़ाने व सेहत के जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए अजवायन बेहद कारगर मानी गई है। इसके लिए रोजाना 1/2 चम्मच अजवायन में चुटकीभर कालान नमक खाएं। इससे भूख खुलने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पाचन तंत्र मजबूत होगा। ऐसे में पेट दर्द, एसिडिटी, अपच आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

त्रिफला चूर्ण का करें सेवन

अगर आप भी भूख ना लगने से परेशान हैं तो त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर इस चूर्ण का सेवन करने से भूख तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे इम्यूनिटी व पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। ऐसे में बेहतर शारीरिक विकास के लिए आप त्रिफला का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण को मिलाकर खाली पेट पीएं। कुछ दिन लगातार इसका सेवन करने से आपको भूख लगना शुरु हो जाएगा। इसके साथ ही आपके अन्य शारीरिक समस्याओं से भी आराम मिलेगा।

 

Related News