23 APRTUESDAY2024 9:07:09 PM
Nari

Women Health: शरीर को कमजोरी देता है White Discharge, घरेलू नुस्खे जो जड़ से दूर करेंगे रोग

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Mar, 2022 05:16 PM
Women Health: शरीर को कमजोरी देता है White Discharge, घरेलू नुस्खे जो जड़ से दूर करेंगे रोग

लड़कियों को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता हैं। इनमें से एक ल्यूकोरिया की समस्या है। इसमें लड़कियों को व्हाइट डिस्टार्ज यानि सफेद पानी आने की परेशानी रहती है। वैसे तो यह समस्या आमतौर पर पीरियड्स शुरू होने हैं या खत्म होने पर होती है। मगर परेशानी बढ़ जाने का कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी, प्राइवेट पार्ट की ठीक से सफाई ना करना आदि हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए दवाओं और देसी नुस्खे दोनों ही कारगर माने गए है। मगर देसी उपायों को अपनाने से किसी भी तरह का साइड इफेक्ट होने का खतरा नहीं रहता है। ऐसे में आज हम आपको इससे बचने के लिए कुछ देसी नुस्खे बताते हैं, जिन्हें अपनाने से आपको हफ्तेभर में ही फर्क महसूस हो सकता हैं...

व्हाइट डिस्चार्ज होने के कारण

. प्राइवेट पार्ट की अच्छे से सफाई ना करना
. शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना
. बीमार पुरुष के साथ संबंध बनाने से
. बार-बार अबॉर्शन के कारण
. किसी तरह के संक्रमण की वजह से

PunjabKesari

व्हाइट डिस्चार्ज होने के संकेत

. चक्कर आना व घबराहट होना
. थकान, कमजोरी महसूस होना
. प्राइवेट पार्ट में खुजली व जलन होना और बदबू आना
. कब्ज की शिकायत होना
. सिरदर्द की शिकायत रहना


आप कुछ देसी उपायों को अपनाकर व्हाइट डिस्चार्ज यानि सपेद पानी आने की समस्या से आराम पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

 

मेथी दाना

अगर आप व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से जूझ रही हैं तो मेथी दाना का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए 500 मिली पानी में 3 चम्मच मेथी दाना डालकर 30 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। फिर पानी के ठंडा होने पर इसे छानकर दिन में 2 बार 1-1 गिलास पिएं। लगातार 7 दिनों तक इस नुस्खे को अपनाने से आराम मिल सकता है।

PunjabKesari

सुबह खाली पेट खाएं केला

एक्सपर्ट अनुसार, सुबह खाली पेट 1 केला खाने से भी व्हाइट डिस्चार्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा आप केले को देसी लगाकर या चीनी व गुड़ के साथ खा सकते हैं।

धनिया के बीज

व्हाइट डिस्चार्ज से छुटकारा पाने के लिए धनिया के बीजों का सेवन करना भी फायदेमंद माना गया है। इसके लिए 10 ग्राम धनिया के बीच को 100 मिली लीटर पानी में रातभर भिगोएं। अगली सुबह इसे छानकर पिएं। इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलेगी। ऐसे में आप कुछ दिनों में ही व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से आराम पा सकती हैं।

आंवला और शहद

दोनों में औषधीय गुण होते हैं। इससे तैयार पेस्ट खाने से महिलाओं को ल्यूकोरिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर में जरूरत अनुसार शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। दिन में 2 बार इसका सेवन करें। इसके अलावा एक कप पानी में 1 चम्मच आंवला पाउडर आधा होने तक उबालें। तैयार पानी को ठंडा करें और छानकर पिएं। इसका स्वाद कड़वा लगने पर आप इसमें शहद मिला सकती हैं। लगातार इसका सेवन करने से आपको कुछ दिनों में ही फर्क लगेगा।

PunjabKesari

जामुन की छाल

व्हाइट डिस्चार्ज से छुटकारा पाने के लिए आप जामुन की छाल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इसका चूर्ण बनाकर दिन में 2-3 बार 2 चम्मच पानी के साथ खाएं। आपको हफ्तेभर में ही फर्क महसूस होगा।

सूखे अंजीर

2-3 सूखें अंजीर को रातभर पानी में भिगोएं। अगली सुबह इन्हें पीसकर खाली पेट खाएं।

त्रिफला चूर्ण

2-3 गिलास पानी में 4 चम्मच त्रिफला चूर्ण रातभर भिगोएं। सुबह इस पानी को छानकर इससे योनि धोएं। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से आपको फर्क महसूस होगा।

 

Related News