24 APRWEDNESDAY2024 9:36:12 AM
Nari

भूल जाइए हाजमे की गोलियां, गैस और कब्ज राहत दिलाएंगे दादी-नानी के ये नुस्खे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Mar, 2021 01:33 PM
भूल जाइए हाजमे की गोलियां, गैस और कब्ज राहत दिलाएंगे दादी-नानी के ये नुस्खे

गलत खानपान के कारण सेहत संबंधी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें कब्ज व गैस की समस्या होना आम बात है। मगर लंबे समय तक यह परेशानी होने पर गंभीर बीमारियों के होने का डर रहता है। असल में, अनहैल्दी व गलत समय पर भोजन करने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इसके कारण भोजन पचाने में मुश्किल होती है। ऐसे में पेट दर्द, गैस, अपच, बदहजमी व कब्ज की शिकायत होने लगती है। बहुत से लोग इसके लिए कई हाजमे की गोलियां या दवाइयों का सेवन करने करते हैं। मगर कुछ घरेलू नुस्खों को अपानकर भी इससे आराम पाया जा सकता है। 

तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में दादी-नानी के 3 घरेलू उपाय बताते हैं। 

 

1. काला नमक व हल्दी 

हल्दी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से पेट में जलन, अल्सर दूर होने में मदद मिलती है। वहीं काला नमक अपच, बदहजमी, उल्टी, गैस व कब्ज से राहत दिलाने का काम करता है। दोनों को एकसाथ खाने से पाचन तंत्र मजबूत होकर गैस, कब्ज, अपच आदि समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट होेने से मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

PunjabKesari

यूं करें सेवन 

- दोनों चीजें चुटकीभर मिलाकर गर्म पानी के साथ पीएं। भोजन के बाद सेवन करें। 
- 2-2 चुटकी दोनों चीजें मिलाकर भोजन के बाद चाट लें। इससे गैस, कब्ज, अपच, बदहजमी आदि की समस्या से आराम मिलेगा। पेट साफ होने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलेगी। 

2. हरड़ और सोंठ 

आप हरड़ व सोंठ का पाचन तैयार करके भी सेवन कर सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म तेज करके पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। ऐसे में गैस, अपच, पेट दर्द, कब्ज आदि समस्याओं से आराम मिलेगा। पाचन तंत्र मजबूत होने से बेहतर विकास होने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

यूं करें सेवन 

इसके लिए दोनों चीजों का पाउडर बना लें। अब कटोरी में दोनों पाउडर का 1/2-1/2 चम्मच, थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं। इसे भोजन के बाद शहद के चाट कर या गर्म पानी के साथ पीएं। 

3. नींबू व अदरक 

नींबू विटामिन सी व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इससे पाचन दुरुस्त होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। वहीं अदरक एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी तेज करके पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करता है। दोनों का एकसाथ सेवन करने से गैस व कब्ज की समस्या से राहत पाई जा सकती है। 

PunjabKesari

यूं करें सेवन 

इसके लिए एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, चुटकीभर हींग व स्वाद अनुसार काला नमक मिलाएं। अब अदरक का 1 इंच का टुकड़ा इस मिश्रण में डुबोकर भोजन के बाद खाएं। इससे खाने पाचन में मदद मिलेगी। आप इसकी चाय बना कर पी सकते हैं। ऐसे में गैस, अपच, बदहजमी आदि समस्याओं से निजात मिलेगा। साथ ही पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा।

Related News