05 MAYSUNDAY2024 8:55:19 PM
Nari

महिलाओं के शरीर को कमजोर बनाता है व्हाइट डिस्चार्ज, जानिए निपटने के तरीके

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Dec, 2023 05:26 PM
महिलाओं के शरीर को कमजोर बनाता है व्हाइट डिस्चार्ज, जानिए निपटने के तरीके

महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरना पड़ता है जैसे पीरियड्स। हर महीने होने वाली इस समस्या के अलावा कुछ महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्च की समस्या भी हो जाती है। व्हाइट डिस्चार्ज जिसे ल्यूकेरिया कहते हैं। वैसे तो महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज महिलाओं में नॉर्मल है जो पीरियड्स से पहले और औव्यूलेशन के समय ज्यादा होता है। लगातार व्हाइट डिस्चार्ज के कारण महिलाओं की हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं, लेकिन कई बार इस दौरान महिलाओं को इस दौरान खुजली होना, गाढ़ा और पीले रंग का डिस्चार्ज होना, अधिक दुर्गंध आना जैसी समस्याएं भी आती हैं। ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं कि इसके लक्षण क्या हैं और आप इस समस्या से छुटकारा कैसे पा सकते हैं...

लक्षण

. वजाइना में जलन होना 
. खुजली की समस्या
. बार-बार पेशाब आना
. पेशाब के दौरान दर्द होना
. पेल्विक एरिया में दर्द

PunjabKesari
. बुखार
. हैवी पीरियड्स
. कमर में दर्द
. प्राइवेट पार्ट में सूजन 

आंवला और शहद का पेस्ट 

आंवला स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यह व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में भी बेहद लाभकारी माना जाता है। 2 चम्मच आंवले का पाउडर लें और उसमें शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। दिन में दो बार इसका सेवन करें। इसके अलावा आंवले का सेवन पानी में उबालकर करें। एक कप पानी में एक चम्मच आंवले को पाउडर में डालकर आधा होने तक उबालें। यदि आपको यह काढ़ा स्वाद में कड़वा लगे तो आप इसमें शहद या फिर पानी मिला सकते हैं। रोजाना काढ़े का सेवन करने से आपको दौगुणा फायदा होगा। 

PunjabKesari

केला 

यदि आपको व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या है तो आप सुबह एक पका हुआ केला खाएं। यदि आप केले में देसी घी लगाकर खाएं तो जल्द आराम मिलेगा। इसके साथ ही आप केले को चीनी या फिर गुड़ के साथ खाएं। 

मेथी दाना 

मेथी दाना भी कई बीमारियों से छुटकारा दिलवाने में मदद करता है। इसके लिए तीन चम्मच मेथी दाना लें और आधे घंटे तक उसे आधे लीटर पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी को छान लें। जब पानी ठंडा हो जाए तो उसे पीएं। दिन में कम से कम दो बार एक-एक गिलास पीएं। हफ्तेभर के अंदर एक बार इसका सेवन करने से आपको आराम मिलेगा।

PunjabKesari

जामुन की छाल 

जामुन की छाल भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में बेहद लाभकारी मानी जाती है। जामुन की छाल का चूर्ण बना लें। इसे बस आप दिन में 2-3 बार पानी के साथ दो चम्मच खाएं। ऐसा करने से हफ्तेभर के अंदर आपको आराम मिलने लगेगा।  

धनिया का बीज 

धनिया का बीज भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर करने में बेहद लाभकारी साबित होगा। 10 ग्राम धनिया के बीज रातभर 100 मिली लीटर पानी में भिगो कर रखें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे। रोजाना इसका सेवन करें हफ्ते में आपको इसके फायदे दिखने लगेंगे।

 PunjabKesari
 

Related News