26 APRFRIDAY2024 11:50:40 PM
Nari

नसों में ब्लॉकेज नहीं रहने देगा यह देसी फार्मूला

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 12 Aug, 2020 05:09 PM
नसों में ब्लॉकेज नहीं रहने देगा यह देसी फार्मूला

आजकल लोगों का खान-पान इतना बिगड़ गया है कि इसके कारण वो किसी ना किसी बीमारी की चपेट में हैं। इन्हीं में से एक समस्या है नस ब्लॉकेज की, जो युवाओं में भी काफी देखने को मिल रही थी। हालांकि इसका एक कारण काफी हद तक बढ़ता प्रदूषण भी है। पहले जहां यह समस्या 60-70 की उम्र में दिखाई देती थी वहीं आजकल लोग 30-35 की उम्र में भी इस परेशानी को झेल रहे हैं। नस ब्लॉकेज होने पर धमनी रोग, परिधीय धमनी रोग, लकवा, और हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि इस समस्या को समय रहते दूर किया जाए।

नसों में ब्लॉकेज समस्या से 60% भारतीय है परेशान

शोध के अनुसार, करीब 40-60% लोगों की धमनियां कमजोर है। वहीं 20% महिलाओं को गर्भावस्था के बाद यह परेशानी होती है। इसकी पहचान सही समय पर नहीं हो पाती, जिसका असर वैरिकाज वेंस (varicose veins) के रूप में सामने आता है। दरअसल, बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से नसों में खून का प्रवाह अच्छे से नहीं होता, जिससे पैरों में सूजन व नसों के गुच्छे बनने शुरू हो जाते हैं, जो बाद में ब्लॉकेज का रूप ले लेता है।

PunjabKesari

ब्लॉक नसों को खोलने के लिए सर्जरी व दवाओं का सहारा लिया जाता है जो काफी महंगा इलाज है। वहीं इस बात की गंरटी भी नहीं होती कि इससे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। ऐसी स्थिति में आप किचन में मौजूद चीजों के मिश्रण से अपने शरीर की कोई भी नस खोल सकते हैं। आइए जानते हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा, जो आपकी बंद नसों को खोलने में मदद करेगा।

नसों की ब्लॉकेज का इलाज (Vein Blockage Remedies)

नुस्खे के लिए जरूरी सामग्री:

1 ग्राम - दालचीनी
10 ग्राम - काली मिर्च (साबुत)
10 ग्राम - तेज पत्ता
10 ग्राम - मगज सीड्स (खरबूजे के बीज)
10 ग्राम - मिश्री- दस ग्राम।
10 ग्राम - अखरोट (टूटा हुआ)
10 ग्राम - अलसी के बीज

PunjabKesari

बनाने का तरीका

इसके लिए आप सारी सामग्री को मिक्स में डालकर एक दम स्मूद ब्लैंड कर लें। पिसे हुए मिश्रण को एक सामान दस हिस्सों में बांटकर किसी कागज या पन्नी में रख लें। अब यह मिश्रण इस्तेमाल के लिए बिल्कुल तैयार है।

इस्तेमाल का तरीका

रोजाना खाली पेट इस मिश्रण के एक पुड़िया को हल्के गुनगुने पानी के साथ लगातार 10 दिनों तक लें। ध्यान रखें कि दवा खाने के आधे घंटे तक किसी भी चीज का सेवन ना करें, चाय तो बिल्कुल ना पिएं। नाश्ता भी 2-3 घंटे तक ही पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर आप खुद फर्क महसूस करें।

दिल के रोग और लकवे से मिलेगा छुटकारा

रोजाना इस मिश्रण को लेने से ब्लॉक नसें खुल जाएगी, जिससे दिल के रोग के साथ लकवे का खतरा भी काफी हट तक कम हो जाएगा। दिल के रोग और लकवे से व्यक्ति की जान भी जा सकती हैं। ऐसे में बेहतर तो यही है कि पहले इस अपनी स्थिति को कंट्रोल में रखें।

PunjabKesari

ध्यान रखें कि यह सिर्फ एक नुस्खा है, जरूरी नहीं की यह हर किसी को फायदा पहुंचाए इसलिए इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News