19 APRFRIDAY2024 7:32:58 AM
Nari

सिरदर्द से पाना चाहते हैं राहत तो अपनाएं ये 6 Home Remedies

  • Edited By palak,
  • Updated: 13 Sep, 2022 06:13 PM
सिरदर्द से पाना चाहते हैं राहत तो अपनाएं ये 6 Home Remedies

ज्यादा देर कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करने से या फिर फोन का इस्तेमाल करने से सिरदर्द जैसी समस्या होने लगती है। कई बार तो सिर का दर्द इतना बढ़ जाता है कि बर्दाशत करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दवाईयों का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। दवाईयों की जगह आप कुछ घरेलू नुस्खे दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में... 

एक्यूप्रेशर 

एक्यूप्रेशर से आप सिर के दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप हथेलियों को सामने की ओर ले जाएं। इसके बाद एक हाथ के दूसरे अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के साथ हल्के हाथों से समाज करें। 4-5 मिनट के लिए ऐसे ही प्रक्रिया दोहराएं। इससे आपको सिर के दर्द से काफी आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

पानी में मिलाकर पिएं नींबू 

गर्म पानी में आप नींबू मिलाकर सिर दर्द से राहत पा सकते हैं। एक गिलास गर्म पानी करें। इसके बाद नींबू का रस डालें । दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद आप इस पानी का सेवन करें। इससे आपको सिरदर्द से आराम मिलेगा। यदि आपको गैस बनने के कारण सिर में दर्द होता है तो उसके लिए भी यह उपाय बहुत ही शानदार है। 

लौंग 

लौंग से भी आप सिर के दर्द से राहत पा सकते हैं। तवे पर लौंग गर्म कर लें। इसके बाद गर्म की हुई लौंग की कलियां रुमाल में बांध लें। कुछ-कुछ देर में इस पोटली को सूंघते रहें। आपको सिर के दर्द से काफी आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

सेब खाएं

सेब खाने से भी आपका सिरदर्द कम होगा। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आप सेब पर नमक डालकर खाएं। आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा। 

तेल से करें मालिश 

तेल मालिश से भी आप सिरदर्द से राहत पा सकते हैं। लेकिन आप साधारण तेल की जगह लौंग का तेल मसाज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग में दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं। इस तेल को लगाने से दर्द कम होता है। 

PunjabKesari

नींबू की चाय बनाकर पिएं 

आप नींबू वाली चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे आपको सिरदर्द से काफी आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

Related News