24 APRWEDNESDAY2024 12:57:49 PM
Nari

Old Memories: जब 'पंजाबी दुल्हन' बन हिना खान ने ढाया था कहर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 Jun, 2020 03:38 PM
Old Memories: जब 'पंजाबी दुल्हन' बन हिना खान ने ढाया था कहर

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में फेमस हुई हिना खान कभी अपनी फिटनेस तो कभी स्टाइल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। जब हिना ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा तो वह काफी सिंपल दिखती थी लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी लुक को पूरी तरह बदल लिया। आज सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

 

लोग ना सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि स्टाइल के भी दीवाने हैं। खासकर लड़कियां तो उनके स्टाइल को फॉलो भी करती हैं। कुछ समय पहले हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसने सभी को दीवाना बना दिया था।

PunjabKesari

इसमें हिना पंजाबी दुल्हन बनी दिखी रही हैं। दरअसल, कुछ समय पहले हिना खान को प्रियांक शर्मा के साथ अरिजीत सिंह के एक गाने में कास्ट किया गया था। वीडियो में हिना पंजाबी दुल्हन के लिबास में नजर आई थी।

PunjabKesari

उन्होंने इसके लिए गोल्डन वर्क रानी कलर का लहंगा पहना था, जिसके साथ गोल्डन चोकर नेकलेस, मैचिंग झुमके, नथ, माथापट्टी और हाथों में चूड़ा व कलीरे भी पहने थे। इस लुक के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप किया था। वही उनकी आंखों को  काजल और आईलाइनर से हाईलाइट किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

From the sets of Raanjhana..🌹

A post shared by HK (@realhinakhan) on Dec 10, 2019 at 10:49pm PST

Related News