24 MAYSATURDAY2025 6:05:42 AM
Nari

हिमाचल में ‘हाई अलर्ट' जारी, लापरवाही करने पर नागरिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 May, 2025 10:28 PM
हिमाचल में ‘हाई अलर्ट' जारी, लापरवाही करने पर नागरिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

नारी डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और पंजाब के पठानकोट की सीमा से लगे राज्य के इलाकों में ‘हाई अलर्ट' जारी किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन बजने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सुक्खू ने अधिकारियों और जिला प्रमुखों के साथ बैठक की।
 

यह भी पढ़ें: जम्मू में भारत ने पाक को दिया मुहंतोड़ जवाब


 इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- ‘‘घबराने की कोई बात नहीं है लेकिन हमें अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा। यहां जारी एक बयान में कहा गया कि सुक्खू ने अधिकारियों को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा। उन्होंने सभी उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से उनके संबंधित जिलों की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

 

यह भी पढ़ें: तेज धमाकों से दहला अमृतसर और पठानकोट


 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को धार्मिक स्थलों, हवाई अड्डों, बांधों और पुलों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने और ऐसा कोई बयान पोस्ट न करने का आग्रह किया है जिससे शांति और सद्भाव भंग हो। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और जम्मू कश्मीर के लिए कई बस मार्ग बंद कर दिए गए हैं। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने कटरा, पठानकोट, अमृतसर और जालंधर की ओर जाने वाली बसों को अगले आदेश तक रोक दिया है। 
 

Related News