
नारी डेस्क: जहां एक तरफ उत्तर भारत में बदलते मौसम के चलते ठंड ने यू टर्न ले लिया है तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई और आस-पास इलाके में गर्मी ने जीना मुश्किल कर दिया है। आईएमडी ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर मंगलवार और बुधवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मुंबई, ठाणे और अन्य पड़ोसी जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। कल यानी 24 फरवरी को ही गर्मी ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में बस एक दिन बाकी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक सुषमा नायर के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।आईएमडी ने कहा कि 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, विशेष रूप से, 37-38 डिग्री सेल्सियस का तापमान रेंज फरवरी में सामान्य मौसम की स्थिति से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। केरल के कन्नूर हवाई अड्डे पर 24 फरवरी को भारत में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: पहले लगवाई संगम में डुबकी फिर कर दिया पत्नी का मर्डर
आमतौर पर अप्रैल और मई महीने में हीट वेव का प्रकोप होता है, लेकिन पश्चिम से समुद्र के ऊपर से आने वाली नम हवाओं की वातारण में अनुपस्थित के चलते मुश्किलें बढ़ी हैं। मुंबई में आमतौर पर सर्दी ज्यादा नहीं पड़ती और जनवरी में भी सूरज की तपिश तेज रहती है। लू की स्थिति यहां अप्रैल और मई में देखने को मिलती है, जो इस बार फरवरी और मार्च में दिखने को मिल रही है।