25 APRTHURSDAY2024 7:33:24 PM
Nari

प्रियंका की हार पर अंकित को रोता देख टूट गया दिल, क्या सच में  'टीवी की बहू' के साथ हुआ धोखा?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Feb, 2023 01:26 PM
प्रियंका की हार पर अंकित को रोता देख टूट गया दिल, क्या सच में  'टीवी की बहू' के साथ हुआ धोखा?

जब मेहनत करने के बाद भी आपका सालों का सपना टूट जाए तो बहुत दर्द होता है। उडारियां की तेजो यानी प्रियंका चाहर चौधरी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट और सभी की चहेती प्रियंका एक ऐसी शख्स थी जिसके चर्चे पूरे सीजन चले। इस सब के बावजूद वह विनर का खिताब पाने में असफल रही। सिर्फ प्रियंका ही नहीं दिल तो उन लोगों का भी टूटा है जिनकी लिए प्रियंका ही असली विजेता था।

PunjabKesari

वैसे तो प्रियंका ने अपने दोस्त अंकित गुप्ता के साथ के साथ इस शो में कदम रखा था लेकिन वह खेली अपने दम पर थी। शिव और स्टैन की तरह वह किसी मंडली का हिस्सा नहीं रही और ना ही वह मंडली वालों की तरह एक दूसरे का सहारा ढूंढती थी। अकेले लड़ेने की हिम्मत दिखाने के बावजूद भी  प्रियंका को ट्रॉफी ना मिल पाना कई सवाल खड़े कर रहा है। फैंस का दर्द उस समय और बढ़ गया जब उन्होंने अकित को अपनी दोस्त की हार पर रोते देखा। 

PunjabKesari
जिस प्रियंका के स्पोर्ट में कई टीवी स्टार उतरे वह टॉप 2 की रेस तक भी नहीं पहुंच पाई। हालांकि घर से बेघर होने के बाद भी उनके  चेहरे पर वो ही स्माईल थी जो हमने पूरे सीजन में देखी। प्रियंका ने तो हिम्मत दिखाई लेकिन अंकित इस दौरान टूट गए। प्रियंका के एलिमिनेशन के बाद वह स्टेज पर ही  फूट-फूट कर रोने लगे। उन्हें विश्वाश ही नहीं हो रहा था कि  इतना सब कुछ सहने के बाद  उनकी दोस्त कैसे हार गई।  

PunjabKesari
इस बीच प्रियंका चौधरी के चेहरे पर कोई गिला शिकवा या ट्रॉफी न जीतने का गम बिल्कुल भी नजर नहीं आया, जिसे लेकर सलमान खान ने भी उनकी तारीफ की। अंकित गुप्ता का कहना है कि 'जिस चीज का सपना शुरुआत से देखा हो और वह एक दम से टूट जाए, तो दुख तो होता ही है। मेरे लिए तो असली विनर प्रियंका चौधरी ही है।' वहीं बिग बॉस का फैसला कुछ भी हो फैंस की नजर में तो चौधरी ही असली विजेता है। 

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर यही मानता है तभी तो जीतने के बाद भी एमसीस्टैन Trending  के मामले में प्रियंका से पीछे ही चल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- प्रियंका चाहर चौधरी की आंखों में आंसू की एक बूंद भी नहीं थी.."उसे इस तरह देखकर मेरा दिल टूट गया। ट्रॉफी तुम्हारी ही थी प्रियंका। बिगबॉस आने वाले हर सीजन के साथ घिनौना होता जा रहा है"। कुछ ने ता यह तक कह डाला कि वह अब कभी Bigg Boss नहीं देखेंगे। 

Related News