26 APRFRIDAY2024 7:37:16 PM
Nari

आंखों की रोशनी ही नहीं चेहरे की रौनक भी बढ़ाएगा पपीता

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Jun, 2020 09:42 AM
आंखों की रोशनी ही नहीं चेहरे की रौनक भी बढ़ाएगा पपीता

पपीता पौष्टिक गुणों से भरपूर फल है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। पाचन से लेकर वजन घटाने तक यह बहुत ही फायदेमंद होता है। यह दिल को स्वस्थ रखने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम करता है। सेहत के साथ स्किन केयर के लिए भी यह बेस्ट माना जाता है। तो आइए जानते हैं इससे मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में...

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

पपीते में विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह आंखों के लिए वरदान स्वरूप माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए कॉर्निया को और एंटी-ऑक्सीडेंट्स रेटिना को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिलती है।

 

पाचन तंत्र करें मजबूत

इसमें पानी और फाइबर अधिक मात्रा पाया जाता है। इस तरह इसके सेवन से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। इसके साथ ही पपीते में कई तरह के एंजाइम्स मौजूद होते हैं जो पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। इसे खाने से आधे या एक घंटे पहले पपीता खाना फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं

पपीते में भारी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में रोजाना इसके सेवन से इम्यूनिटी पॉवर स्ट्रांग होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी सीज़नल इंफेक्शन्स के होने के खतरे को कम करता है।

वजन करें कंट्रोल

इसमें कैलोरी, फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। इसतरह इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे ओवर ईटिंग की परेशानी नहीं होती है। ऐसे में वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही बॉडी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। 

 

कोलेस्ट्रॉल करें कम

पपीते का रोजाना सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इसतरह दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

पीरियड्स पेन से दिलाएं राहत

बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है। इस स्थिति में पपीते का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इसे खाने से पीरियड साइकिल भी सही ढंग से चलता है‌।

स्किन करें ग्लो

शरीर के साथ त्वचा के लिए भी पपीता बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ही चेहरे पर निखार आता है। इसके अलावा आप असका फेस पैक बनाकर भी लगा सकते है। इसके लिए पपीते को मैश कर शहद और नींबू में मिक्स करें। तैयार पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर चेहरा धो लें। यह स्किन पर नेचुरल ग्लो दिलाने के साथ ही पिंपल्स, दाग-धब्बें, झुर्रियां दूर होती है। 

 

Related News