01 MAYWEDNESDAY2024 1:46:28 PM
Nari

Sharad Purnima: चांद की रोशनी में रखी खीर खाएं और सेहत से जुड़े ये फायदे पाएं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Oct, 2020 06:37 PM
Sharad Purnima: चांद की रोशनी में रखी खीर खाएं और सेहत से जुड़े ये फायदे पाएं

हिंदू धर्म में बहुत से धार्मिक पूजा व हवन होते हैं। ऐसे में शरद पूर्णिमा दिन भी धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन चांद कुल सोलह कलाओं से पूर्ण होकर अमृत की वर्षा बरसाता है। मान्यता है कि इस दिन चांदी के बर्तन में खीर तैयार कर उसे रातभर चांद की रोशनी में रख कर  फिर अगली सुबह उसका सेवन करना चाहिए। सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि  वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसके काफी महत्व हैं जो आपकी बहुत सारी हैल्थ प्रॉब्लम्स दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। 

PunjabKesari

खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखने का वैज्ञानिक महत्व...

असल में, खीर चावल व दूध के मेल से बनती है। ऐसे में दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड होता है। ऐसे में इस पर चंद्रमा की किरणें पड़ने से दूध में अच्छे बैक्टीरिया बनने में मदद मिलती है। इसके अलावा चावल स्टार्च का मुख्य स्त्रोत होने से दूध की इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से होने में मदद मिलती है। धार्मिक के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस खीर का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 

तो चलिए अब जानते हैं कि इस खीर के सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

 

अस्थमा में फायदेमंद 

जिन लोगों को अस्थमा की बीमारी है। उन्हें इस की खीर सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए खीर को रात के समय छत पर रखें। इसे इस प्रकार रखें कि चांद की रोशनी सीधे खीर पर पड़े। फिर इस खीर का सेवन करें। इससे फेफड़ों को मजबूती मिलने के साथ सांस से जुड़ी परेशानी से राहत मिलती है। 

दिल रखे स्वस्थ

रातभर चांद की रोशनी में पड़ी खीर और भी गुणों से भर जाती है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इस तरह दिल स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा कम रहता है। इसलिए खासतौर पर दिल के मरीजों को इसका जरूर सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

आंखों की रोशनी बढ़ाए

इस खीर का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा भी कम होता है। 

स्किन के लिए फायदेमंद

इस खीर को खाने से सेहत के साथ स्किन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है। पोषक गुणों से भरपूर खीर त्वचा को गहराई से पोषित कर स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। चेहरा एकदम साफ, निखरा और खिला- खिला नजर आता है।

Related News