28 APRSUNDAY2024 12:58:52 PM
Nari

कहीं आपने भी तो नहीं गलत तरीके से लगा रखा Money Plant? चली जाएगी सारी बरकत

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 Dec, 2021 05:03 PM
कहीं आपने भी तो नहीं गलत तरीके से लगा रखा Money Plant? चली जाएगी सारी बरकत

घर में मनी प्लांट लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से ना सिर्फ धन में बरकत होती है बल्कि तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं। हिंदू शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट पर लक्ष्मी वास करती हैं इसलिए इसे लकी प्लांट माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि भी आती है लेकिन ऐसा तभी संभव है जब उसे तरीके, दिशा में लगाया जाए। छोटे-छोटे गलतियां मनी प्लांट लगाने के बाद भी धन हानि का कारण बन सकती हैं। आज हम आपको यही बताएंगे कि मनी प्लांट को घर में लगाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

सही दिशा में लगाएं मनी प्लांट

मनी प्‍लांट का शुभ फल तभी मिलेगा जब उसे सही दिशा में रखा जाएगा। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व के मध्य स्थान में लगाना चाहिए। इसे आग्‍नेय कोण भी कहा जाता है।

PunjabKesari

यहां ना लगाएं पौधा

कुछ लोग मनी प्लांट की बेल को फल-फूलने और सुदंर दिखाने के लिए छत, बालकनी या लॉन  में लगा लेते हैं। मगर, वास्तु के अनुसार, इसे घर के अंदर लगाना चाहिए। इससे धन में भी बरकत होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ऐसी बोतल में लगाएं मनी प्लांट

गमले की बजाए मनी प्लांट को हरे या नीले रंग की बोतल में लगाना शुभ माना जाता है। दरअसल, हरा रंग उन्‍नति का प्रतीक है इसलिए इसमें मनी प्‍लांट लगाने से सकारात्‍मक प्रभाव पड़ते हैं। हालांकि आप इसे मिट्टी के गमले में भी लगा सकते हैं।

PunjabKesari

सूखा मनी प्लांट रखना गलत

मनी प्लांट अगर सूख गया है तो उसे घर में रखने की गलती ना करें। उसे तुरंत बदल लें। मान्यता है कि इससे बरकत चली जाती है।

ऊपर की ओर जाए बेल

इस बात का खास ख्याल रखें कि पौधे की बेल ऊपर की तरफ उठी हुई हो। मनी प्लांट की बेल नीचे की ओर लटककर बढ़ना अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari

Related News