07 MAYTUESDAY2024 9:18:31 AM
Nari

प्रदर्शनकारी किसानों की 'ग्रीन जलेबी' चर्चा में आई , जानिए इसकी रेसिपी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Dec, 2020 07:09 PM
प्रदर्शनकारी किसानों की 'ग्रीन जलेबी' चर्चा में आई , जानिए इसकी रेसिपी

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पिछले 1 महीने से चल रहा है। ऐसे में सभी किसान अपनी बात को रखने के लिए अलग-अलग तरीकों का सहारा ले रहे हैं। जहां पहले किसानों का पिज्जा खाना, ठंड से बचने के लिए खास दूध का सेवन करना नजर आया था। वहीं अब वे हरे रंग की जलेबियों को बांट व खा रहे हैं। सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा मगर यही सच है। असल में, इस रंग की जलेबियों बांटने का संबंध उनकी फसल से जुड़ा है। किसानों के मुताबिक हरा रंग उनकी फसल और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी हरी जलेबी खाने की सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं...

हरी जलेबी की सामग्री:

मैदा- 1/2 कप 
दही- 1/4 कप 
चीनी- 1 कप 
पानी- 1 कप 
तेल या घी- तलने के लिए
कपड़ा- जिसके बीच में छेद हुआ हो
ग्रीन फूड कलर-  चुटकीभर 

PunjabKesari

हरी जलेबी बनाने की वि​धि:

1. सबसे पहले बाउल में मैदा, फूड कलर और दही मिलाएं। 
2. इसमें जरूरतानुसार पानी मिलाकर 6-7 घंटों के लिए अलग रख दें। 
3. अब पैन में पानी, चीनी डालकर चाशनी तैयार करें। 
4. चाशनी के तार छोड़ने पर इसे आंच से उतार लें। 
5. अलग पैन में गमीडियम आंच पर तेल गर्म करें। 
6. अब कपड़े में बैटर भर कर उससे जलेबियां बना लें। 
7. जलेबियों को दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक पकाएं। 
8. फिर इसे चाशनी में 1 मिनट तक रखें। 
9. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर गर्मा-गर्म सर्व करें। 
10. लीजिए आपकी हरी जलेबी बन कर तैयार है। 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

Related News