28 APRSUNDAY2024 4:02:31 AM
Nari

डिनर में बनाएं Delicious गोभी मटर, जानिए आसान रेसिपी

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Dec, 2022 12:34 PM
डिनर में बनाएं Delicious गोभी मटर, जानिए आसान रेसिपी

सर्दियों के मौसम में गोभी का मजा बहुत से लोग लेते हैं। इस मौसम में आलू गोभी, गोभी मटर जैसी रेसिपीज लोग बनाकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी गोभी मटर का स्वाद लेना चाहते हैं तो इस स्वादिष्ट रेसिपी के जरिए बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में... 

सामग्री 

मटर - 2 कप 
टमाटर - 2-3
हरी मिर्च - 3-4
अदरक - 1 टुकड़ा 
काजू -  1 कप 
हरा धनिया  - 1 कप 
जीरा - 2 चम्मच 
हींग - 1 चम्मच 
हल्दी - 1/2 चम्मच 
धनिया पाउडर - 2 चम्मच 
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
कसूरी मेथी - 2 चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार
नमक - स्वादअनुसार 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले फूलगोभी को मोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद धोकर सब्जी को सुखा लें। 
2. इसके बाद टमाटर, मिर्ची, अदरक और धनिया को बारीक-बारीक काट लें। 
3. अदरक, काजू को ग्राइंडर में डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। 
4. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें। 
5. जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें फूलगोभी, मटर और पानी मिलाकर पका लें। 
6. कढ़ाई को 5 मिनट के लिए ढककर सब्जी को पका लें। 
7.एक दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा, हींग डाल दें। 
8. अब इसमें कसूरी मेथी, धनिया पाउडर, हल्दी मिलाएं। सारी चीजों को अच्छे से पकाने के बाद काजू का पेस्ट मिलाएं। 
9. तैयार की हुई ग्रेवी में अदरक और काजू का पेस्ट डाल दें। ग्रेवी को तबतक भूनें जबतक मसाले ऊपर की ओर तैरते हुए न दिखें। 
10. गोभी को मिश्रण में मिक्स होने दें। इसके बाद इसमें स्वादअनुसार नमक मिला दें। 
11. जैसे ग्रेवी पक जाए तो उसमें गोभी मटर डालकर करछी से मिक्स कर लें। 
12. 3-4 मिनट के लिए सब्जी को पका लें। तय समय के बाद गैस बंद कर दें। 
13. आपकी टेस्टी गोभी मटर की सब्जी बनकर तैयार है। रोटी या फिर परांठे के साथ सर्व करें। 

PunjabKesari

Related News