29 JUNSATURDAY2024 10:03:23 PM
Nari

रहस्यवादी और जिंदादिल होती हैं इस तारीख में जन्मी लड़कियां

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 27 Jun, 2024 02:51 PM
रहस्यवादी और जिंदादिल होती हैं इस तारीख में जन्मी लड़कियां

नारी डेस्क: हर किसी पर उसके जन्म के महीने की तरह तारीख भी बहुत प्रभाव डालती है। वहीं मूलांक 4 वालों का ग्रह स्वामी राहु होता है। बता दें, किसी भी महीने के 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मीं लड़कियों का मूलांक 4 माना जाता है। इन लड़कियों को हर छोटी-बड़ी बात पर जल्दी ही गुस्सा आ जाता है। इसके अलावा ये सुंदरता के प्रति जल्दी ही आकर्षित हो जाती है। ऐसे में ये अरेंज की जगह पर लव मैरिज करवाने में विश्वास रखती है। चलिए आज हम आपको मूलांक 4 वाली लड़कियों के स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं..

गुस्सैल

मूलांक 4 वाली लड़कियां गुस्सैल स्वभाव की होती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये हर किसी बात पर झगड़ा करने को तैयार रहती है। इनके अलावा ये लड़कियां हर बात व परिस्थिति पर तर्क-वितर्क करने में माहिर होती है।

संघर्षशील जीवन

ज्योतिषशास्त्र व अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 वाली लड़कियों का जीवन संघर्षशील होता है। ऐसे में इन्हें जीवन में हर चीज कड़ी मेहनत से हासिल होती है। इनके अलावा इन्हें कई बार अचानक सफलता मिलने के आसार होते हैं। ऐसे में ये लड़कियां अपनी मेहनत से किसी भी चीज को हासिल करके ही मानती है।

PunjabKesari

लव मैरिज में रखती विश्वास

मूलांक 4 में जन्मीं सुंदरता के प्रति जल्दी ही आकर्षित हो जाती है। ऐसे में ये अरेंज की जगह पर लव मैरिज करवाने में विश्वास रखती है। ये सामने वाले को अच्छे से जानकर ही रिश्ता बनाना सही समझती है।

खुशमिजाज

ये लड़कियां स्वभाव से खुशमिजाज होती है। ऐसे में ये हर जगह पर खुशनुमा माहौल बनाकर रखती है। हर कोई इनकी कंपनी खूब पसंद करता है।

अलग रहना करती पसंद

ये लड़कियां भले ही स्वभाव से खुशमिजाज होती है। मगर इन्हें जल्दी किसी से घुलना-मिलना अच्छा नहीं लगता है। इस नेचर के कारण इनके दोस्त से दुश्मन होते हैं।

PunjabKesari

दिल से दोस्ती निभानी वाली

मूलांक 4 वाली लड़कियां अपने दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। मगर बदले में इन्हें ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता है।

रहस्यवादी मगर जिंदादिल

इन लड़कियों को अपने दिल की बात जल्दी किसी से शेयर नहीं करती है। वहीं दूसरी ओर ये सोचती है कि जिंदगी एक ही बार मिलती है। ऐसे में ये अपनी लाइफ को खूब एन्जॉय करती है। अपनी इस नेचर के चलते कई बार ये जरूरत से अधिक खर्च कर बैठती है। इसके कारण कई बार इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

धैर्य रखने वाली

ये किसी भी काम में जल्दबाजी करना पसंद नहीं करती है। वहीं ये भले ही हर काम को धीमी गति से करती हो लेकिन उसे पूरा करके ही सांस लेती है।

PunjabKesari

अच्छी समाज सुधारक

इन लड़कियों के बारे में कहा जा सकता है कि ये एकअच्छी समाज सुधारक बनती है। ये हर काम को मेहनत व ईमानदारी से करना पसंद करती है। साथ ही दूसरों को भी सही राह पर चलने की प्रेरणा देती है।

 

Related News