03 MAYFRIDAY2024 10:23:52 PM
Nari

इस सर्दी चावल नहीं अमरूद की खीर का लें मजा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Feb, 2021 06:13 PM
इस सर्दी चावल नहीं अमरूद की खीर का लें मजा

खीर लगभग हर किसी की फेवरेट होती है। मगर खासतौर पर लोग इसे चावल की बनाकर खाते हैं। मगर आज हम आपके लिए खास अमरूद की खीर रेसिपी लेकर आए हैं। विटामिन सी से भरपूर अमरूद खाने में टेस्टी होने के साथ डायबिटीज कंट्रोल रखने में मदद करता है। ऐसे में शुगर के मरीज भी इसका बिना किसी परेशानी के सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री- 

अमरूद- 3
गुड़- 1 कप 
दूध- 200 मिलीलीटर
किशमिश- जरूरत अनुसार
काजू- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
बादाम- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
काली इलाइची- चुटकीभर
घी- 2 बड़े चम्मच 
पानी- आवश्यकता अनुसार

PunjabKesari

विधि- 

1. सबसे पहले अमरूद को छीलकर उसके बीज निकाल लें। 
2. अब इसे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पेस्ट बनाएं। 
3. पैन में गुड़ और पानी डालकर उबालें। 
4. गुड़ के पिघले पर इसे ठंडा करने के लिए अलग रखें। 
5. अब एक पैन में घी और ड्राई फ्रूट्स डालकर भूनें। 
6. इसमें अमरूद का पेस्ट डालकर करीब 10 मिनट तक पकाएं।
7. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं। 
8. अब इसमें इलायची पाउडर और गुड़ का पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक उबलने दें।
9. तैयार खीर को सर्विंग बाउल में निकाल कर गर्म-गर्म या ठंडा करके सर्व करें। 

 


 

Related News