25 APRTHURSDAY2024 1:52:12 AM
Nari

12 साल छोटे एक्टर से गौहर ने की थी सगाई, इतने अफेयर्स रहने के बाद भी नहीं की शादी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 15 Oct, 2020 10:27 AM
12 साल छोटे एक्टर से गौहर ने की थी सगाई, इतने अफेयर्स रहने के बाद भी नहीं की शादी

गौहर खान बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। गौहर अपनी एक्टिंग से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रही। यही नहीं उनके अफेयर्स ने भी खूब सुर्खियां बटौरी। गौहर खान ने तो एक नामी डायरेक्टर के साथ गुपचुप सगाई भी कर ली थी हालांकि एक्ट्रेस का रिश्ता आगे बढ़ नहीं पाया। चलिए एक नजर डालते हैं गौहर खान के चर्चिंत अफेयर्स पर...

साजिद खान के साथ की गुपचुप सगाई 

गौहर खान का नाम बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर साजिद खान के साथ जुड़ा। गौहर खुद से 12 साल छोटे साजिद के प्यार में पड़ गई। खबरों की माने तो उस वक्त गौहर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा ही था वही दूसरी ओर साजिद टीवी पर शो होस्ट करते थे। दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली थी और जल्द ही शादी भी करना चाहते थे लेकिन किसी वजह के कारण दोनों अलग हो गए। साजिन ने खुद एक इंटरव्यू में गौहर से सगाई की बात कबूली थी। खबरों की माने तो दोनों अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपना रिश्ता आगे नहीं बढ़ाया।

कुशाल के साथ अफेयर ने खूब बटौरी थी सुर्खियां

गौहर खान बिग बॉस की विजेता रह चुकी है। बिग बॉस के घर में ही गौहर खान को एक्टर कुशाल टंडन के साथ प्यार हुआ था। घर में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया लेकिन वक्त के साथ-साथ दोनों के बीच दूरियां आने लगी। बिग बॉस खत्म हो जाने के बाद गौहर खान और कुशाल टंडन ने कुछ वक्त तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। बिग बॉस के घर में दोनों की बॉडिंग को देखकर लगता था कि यह कपल शादी के बंधन में बंधेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोनों के बीच ब्रेक अप अच्छे नोट पर नहीं हुआ था। दोनों के बीच खूब विवाद भी हुआ था। लेकिन अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। गौहर और कुशाल के फैंस आज भी दोनों को एक साथ देखना चाहते है। जब भी बिग बॉस के घर में लव-अफेयर की बात आती है तो इस जोड़ी का नाम सबसे पहले आता है।

12 साल छोटे लड़के को कर रही है डेट

कुछ समय पहले यह खबरें सुनने को मिली थी कि गौहर खान खुद से 12 साल छोटे लड़के को डेट कर रही है। कहा जा रहा है कि गौहर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौहर खान जैद को सीक्रेटली डेट कर रही हैं। दोनों  साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। जैद के साथ गौहर का एक डांस वीडियो भी सामने आया था। वीडियो और फोटोज देखने के बाद साफतौर से जाहिर हो रहा है कि दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

वही 37 साल की गौहर खान ने अभी तक शादी नहीं की। गौहर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिलहाल उन्हें शादी का मन बिल्कुल नहीं है। वे अपने करियर से बेहद खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि एक दिन मुझे मेरा राजकुमार जरूर मिलेगा। गौहर खान फिल्मों व टीवी पर काफी एक्टिव है। इन दिनों वह बिग बॉस 14 में दिखाई दे रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस सीनियर की भूमिका निभा रही है। घर के अंदर गौहर खान कंटेस्टेंट्स को खूब अपने इशारों पर नचा रही है।

 

 
 

Related News