26 APRFRIDAY2024 7:43:12 AM
Nari

बढ़ाना है सिंपल खाने का स्वाद तो जरुर ट्राई करें दही और लहसुन की चटनी, जानिए आसान रेसिपी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 12 Mar, 2023 01:32 PM
बढ़ाना है सिंपल खाने का स्वाद तो जरुर ट्राई करें दही और लहसुन की चटनी, जानिए आसान रेसिपी

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे चटनी खाना पसंद ना हो। इससे खाने का स्वाद बढ़ जाता है, लेकिन क्या आपने कभी लहसुन की चटनी ट्राई की है। अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी...

क्या चाहिए

लहसुन की कली - 1

ताजा दही- 2 कप

हरी मिर्च- 4-5

करी पत्ते- 5-6

तेल- 2 चम्मच

नमक- स्वादानुसार

लाल मिर्च- 1 चम्मच

PunjabKesari

कैसे बनाएं चटनी

1. सबसे पहले 1 लहसुन की कली के छिलके उतार लें।
2. लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. अब हरी मिर्च को धो लें।
4. मिक्सी के जार में हरी मिर्च, लहसुन और दही डाल कर सब को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
5. अब एक पैन में तेल को गर्म करें।
6.गर्म तेल में एक चम्मच राई का तड़का लगाएं।
7. अब ऊपर से करी पत्ता डालें। दोनों चीजों को एक बार मिला लें।
8. इस तड़के को चटनी के ऊपर डालें।
9. लीजिए तैयार है दही और लहसुन की चटनी।
10. आप इस चटनी को दाल-चावल से लेकर स्नैक्स तक के साथ सर्व कर सकती हैं।

PunjabKesari

Related News