26 APRFRIDAY2024 10:15:48 AM
Nari

गर्मी में बनाकर खाएं ठंडा-ठंडा Fruit Raita, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Jul, 2021 12:23 PM
गर्मी में बनाकर खाएं ठंडा-ठंडा Fruit Raita, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

भोजन के साथ लोग अचार, सलाद व रायता खाना पसंद करते हैं। इससे खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है। मगर गर्मियो में फ्रूट रायता खाने से टेस्ट के साथ सेहत को भी फायदा मिलता है। जी हां, फलों से तैयार यह रायता पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की गर्मी दूर होकर ठंडक का अहसास होता है। पाचन तंत्र व इम्यूनिटी तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में आप इसे लंच, डिनर में खाने के अलावा नाश्ते पर भी खा सकती है। चलिए आज हम आपके रायता खाने के फायदे व इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं...

सामग्री

दही- 2 कप
केला- 1
अनानास- 1/2 कप (कटा हुआ)
अनार के दाने- 1/2 कप
हरे अंगूर- 1/2 कप (कटे हुए)
चीनी पाउडर- 2 बड़े चम्मच 
जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
काला नमक- आवश्यकता अनुसार 
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

PunjabKesari

विधि

. एक बाउल में दही, चीनी, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से फेंट लें।
. अब इसमें फल डालकर मिलाएं।
. इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें।
. अब सर्विंग डिश में निकाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

चलिए अब जानते हैं फ्रूट रायता खाने के फायदे

 

. वजन कम करने में मददगार

रायते में कैलोरी कम होती है। इसके अलावा फलों से तैयार रायता खाने से पेट लंबे समय कर भरा रहता है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

. पेट की गर्मी करे दूर

इसका सेवन करने से पेट में ठंडक का अहसास होता है। ऐसे में पेट की गर्मी दूर करने के लिए रायता खाना बेस्ट ऑप्शन है।

लू से बचाव

रायता खाने से शरीर में मौजूद गर्मी दूर होती है। ऐसे में लू से बचाने के लिए इसे डेली डाइट में जरूर शामिल करें। 

. बेहतर पाचन तंत्र

दही फाइबर, अन्य पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होने में मदद मिलती है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

बैड कोलेस्ट्रॉल करे कम

पोषक तत्वों से भरपूर रायता खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इसलिए दिल को हैल्दी रखने में मदद मिलती है। 

दांतों व हड्डियों के लिए फायदेमंद

रायता कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन आदि तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में दांतों व हड्डियों की मजबूती के लिए इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

Related News