28 APRSUNDAY2024 5:25:58 AM
Nari

सिंपल ही नहीं बप्पा के लिए बनाएं फ्राइड मोदक, जानिए आसान रेसिपी

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Sep, 2022 01:12 PM
सिंपल ही नहीं बप्पा के लिए बनाएं फ्राइड मोदक, जानिए आसान रेसिपी

भगवान गणेश का प्रिय 10 दिनों का महाउत्सव अभी तक चल रहा है। पूरे देश में इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासकर महाराष्ट्र में त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिलती है। इस दौरान भगवान गणेश जी को उनके प्रिय मोदक का भोग लगाया जाता है। मोदक भी आप कई तरह की वैराइटीज के साथ बना सकते हैं। चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स , शुगर फ्री आदि। लेकिन इस बार आप एक अलग तरह के मोदक बप्पा के लिए बना सकते हैं। फ्राइड मोदक आप बप्पा को बनाकर खिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं फ्राइड मोदक बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

गेहूं का आटा - 2 कप 
तेल - जरुरतअनुसार
नमक - 2 चुटकी 
पानी - 2 कप 
गुड़ का पाउडर - 1/2 चम्मच 
नारियल - 1 
सफेद तिल - 1 चम्मच 
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच 
जायफल - 1 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप आटे में नमक और तेल डालकर मिलाएं। 
2. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें। 
3. इस बात का ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न हो। 
4. आटा गूंथकर कुछ समय के लिए इसे ढककर रख दें। 
5. एक कढ़ाई को गर्म करें। उसमें गुड़ का पाउडर, नारियल कद्दूकस करके, तिल, जायफल और इलायची का पाउडर मिलाएं। 
6. सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। 
7. मिश्रण को तबतक भूनें जबतक यह थोड़ा सा नर्म न हो जाए। 
8. तैयार किए गए मिश्रण को एक प्लेट में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें। 
9. इसके बाद गूंथे हुए आटे की लोईयां बनाकर उन्हें बेल लें। 
10. बेलने के बाद स्टफिंग वाला मिश्रण इसमें डालें और किनारों पर पानी लगाकर बंद कर दें। 
11. मोदक का आकार देते हुए लोईयां बंद कर दें। 
12. ऐसे ही बाकी बचे आटे से सॉफ्ट मोदक तैयार कर लें। 
13. इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें मोद डालकर फ्राइ कर लें। 
14. मोदक जैसे ही ब्राउन होने लगें तो किसी प्लेट में निकाल लें। 
15. आपके फ्राइड मोदक बनकर तैयार हैं। बप्पा को भोग लगाएं। 

PunjabKesari

Related News