25 APRTHURSDAY2024 9:34:41 PM
Nari

Dengue Day 2021: डेंगू से जल्दी रिकवरी पानी है तो एक्सपर्ट से जानें कैसी हो आपकी डाइट?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 May, 2021 12:33 PM
Dengue Day 2021: डेंगू से जल्दी रिकवरी पानी है तो एक्सपर्ट से जानें कैसी हो आपकी डाइट?

आज देशभर में राष्ट्रीय डेंगू दिवस (National Dengue Day) मनाया जा रहा है। इसे मनाने का कारण लोगों को डेंगू से बचने के प्रति जागरूक करना है। यह मादा मच्छर के काटने से होता है। बात इसके लक्षणों की करें तो इसमें रोगी को थकान, कमजोरी, सिरदर्द, बुखार आदि की समस्या होती है। साथ ही कई लोग इससे ठीक होने के बाद भी थकान, सिरदर्द आदि की शिकायत करते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स के अनुसार, अपनी डेली डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि डेंगू से ठीक होने के बाद जल्दी रिकरवी पाने के लिए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक कैसा होना चाहिए आहार...

ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें 

 

सुबह 9-10 बजे

एक कटोरी गेंहू का दलिया, दूध व कॉर्न फ्लेक्स से करें। इसके साथ ब्राउन ब्रेड टोस्ट, चपाती के साथ मसूर दाल खा सकती है। इसके अलावा 1 कटोरी वेज पोहा या एक वेज सैंडविच खाना भी सही रहेगा। इससे कमजोरी, थकान दूरल होकर एनर्जी मिलेगी।  

PunjabKesari

12 बजे 

इस समय नारियल पानी और अनार का सेवन करें। इसके अलावा अंगूर या संतरे खाना भी सही रहेगा। इससे एनर्जी मिलने के साथ इस बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। 

ऐसा हो लंच 

करीब 1:30 या 2 के बीच लंच कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि लंच न ज्यादा हैल्वी हो और न ही हल्का। ऐसे में इस दौरान वेजिटेबल खिचड़ी, मैश हुए आलू खाएं। वहीं लंच में दही खाना बेहद फाययदेमंद रहेगा। इसके अलावा हरी सब्जी और दो रोटियों का सेवन करें। बाकी आप अपनी भूख के मुताबिक इन चीजों में से चुनाव कर सकती है। इससे आपको सारे पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलेंगे। 

शाम का नाश्ता

अक्सर लोगों को 4 से 5 बजे के बीच भूख लगती है। ऐसे में इस दौरान वेजिटेबल सूप का सेवन करें। वहीं समय-समय पर कुछ चीजों को खाते रहने से रिकवरी जल्दी होगी। मगर ध्यान रहें ये चीजें हैल्दी होनी चाहिए। 

PunjabKesari

ऐसा हो डिनर 

डिनर में दाल और पालक कढ़ी खाएं। इसके साथ 1 चपाती, हरी सब्जी जैसे लौकी, तोरई, शिमला मिर्च, भिंडी आदि को शामिल करें। वैसे तो डिनर एकदम हल्का होना चाहिए। मगर डेंगू के मरीज इस समय उबले हुए चावल और वेजिटेबल दलिया खा सकते हैं। मगर चावल की तारीस ठंडी होने से इसे ना खाने में ही भलाई है। साथ ही रात को दही खाने से बचें। 

इन चीजों को भी करें डाइट में शामिल 

. डेंगू के मरीजों कोे अपनी दवाओं का खास ध्यान रखना चाहिए। 
 . वहीं जल्दी रिकवरी के लिए पपीता के पत्ते, अंगूर, विटामिन सी से भरपूर फल, हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 
. ज्यादा से ज्यादा दालों का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। 
. लंच में दही को शामिल करें। 
. वेजिटेबल सूप व हरी सब्जियों के सेवन से भी जल्दी रिकवरी होगी।

PunjabKesari

नोट- वैसे तो ऊपर बताई सभी चीजों पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है। ऐसे में डेंगू से जल्दी ठीक होने में मदद मिलेगी। मगर सभी के शरीर की तासीर अलग होने से उन्हें किसी चीज से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें। 

Related News