29 APRMONDAY2024 12:29:07 PM
Nari

Winter Skin Care: सर्दियों में भी परफेक्ट दिखने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Dec, 2021 06:11 PM
Winter Skin Care: सर्दियों में भी परफेक्ट दिखने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

खूबसूरत दिखने के लिए स्किन व बालों की खास देखभाल करनी पड़ती हैं। मगर बात सर्दियों की करें तो इस दौरान ब्यूटी से जुड़ी अलग-अलग समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए आप कुछ देसी नुस्खों को अपना सकती हैं। चलिए आज हम इस आर्टिकल में कुछ देसी नुस्खे बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपनी खूबसूरती पर चार-चांद लगा सकती हैं।

स्किन के लिए कच्चा पपीते के फायदे

कच्चे पपीते का फेस पैक त्वचा के लिए बेहतरीन टोनर है। इसके लिए पपीते का रस निकालकर चेहरे प मसाज करते हुए लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से धो लें।

कमजोर और खराब नाखूनों का देखभाल

अगर नाखून बार-बार टूट जाते हैं तो नेल पेंट ना लगाएं। साथ ही नाखूनों की रोज गुनगुने तेल से मालिश करें और मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। आप सोने से पहले इस काम को कर सकते हैं। इससे आपके नाखूनों को मजबूती मिलेगी।

PunjabKesari

pc: freepik

हेयरफॉल के लिए घरेलू नुस्खा

मौसम भले कोई भी हो अक्सर लड़कियों को हेयरफॉल की समस्या सताती हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल में दूध मिलाकर बालों में लगाएं। 10 मिनट बाद शैंपू कर लें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करें। इससे बालों का झड़ना कम होता है और वे चमकदार होते हैं।

फटी एड़ियों का इलाज

सर्दियों में एड़ियों के फटने की समस्या होना आम बात हैं। इससे बचने व सही करने के लिए बाजार में बहुत से प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर आप इसके लिए  घरेलू चीजों को इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सोने से पहले पैरों को अच्छे से धोएं। बाद में इसे सुखाकर पेट्रोलियम जेली से एड़ियों की मसाज करें। इसकी एक पतली सी परत रातभर लगी रहने दें। कुछ दिनों तक इस उपाय को अपनाने से आपकी एड़ियों पर दरारें दूर होने लगेगी। ऐसे में आपको मुलायम व सुंदर एड़ियां मिलेगी। इसके अलावा एक कटोरी में 1-1 चम्मच कच्चा दूध और शहद मिलाकर तैयार पेस्ट फटी एड़ियों पर लगाएं। इसके सूखने के बाद पानी से धोकर पैर सुखा लें। इससे आपके पैरों की स्किन को पोषण मिलेगा। इससे कुछ दिनों में आपको फटी एड़ियों की परेशानी से राहत मिल जाएगी।

PunjabKesari

pc: freepik

रूखी त्वचा के लिए

सर्दियों में ठंडी हवा चेहरे पर पड़ने से स्किन रूखी पड़ने लगती हैं। इससे बचने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध डालें। अब कॉटन वूल की मदद से दूध की 1-2 परतें चेहरे पर लगाएं। इसके सूखने के बाद ताजे पानी से धो लें। आप इससे रातभर भी लगा रहने दे सकते हैं। इससे आपकी स्किन गहराई से पोषित होगी। रूखी व बेजान त्वचा की समस्या दूर होकर चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व जवां नजर आएगा।

 

Related News