25 APRTHURSDAY2024 6:40:19 AM
Nari

Perfect आई मेकअप के लिए किट में जरूर रखें ये 6 ब्रश, जानें कैसे करें इस्‍तेमाल

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 28 Oct, 2020 05:28 PM
Perfect आई मेकअप के लिए किट में जरूर रखें ये 6 ब्रश, जानें कैसे करें इस्‍तेमाल

मेकअप के बिना हमारा तैयार होना अधूरा रह जाता है। चाहे आपने सिंपल से सिंपल कपड़े ही क्यों न पहने हो लेकिन अगर मेकअप सही तरीके से किया हो तो लुक में और चार चांद लग जाते हैं। लड़िकयों को आई मेकअप के वक्त ही सबसे ज्यादा समय लगता है। आई मेकअप को अच्छे से किया हो तो पूरी लुक परफेक्ट हो जाती है। 

PunjabKesari

मेकअप करने के लिए सबसे पहले तो पूरा सामान होना बहुत जरूरी है। आईमेकअप ज्यादातर ब्रश के साथ ही किया जाता है। मार्केट में बहुत सारे ब्रश मिलते हैं। आंखों के अलग-अलग ऐरिया पर मेकअप करने के लिए बहुत से ब्रश आते हैं। तो चलिए  आपको बताते हैं कि आप के बैग में कौन कौन से आई मेकअप ब्रश होने चाहिए।  

1. पेंसिल ब्रश

PunjabKesari

आई मेकअप के लिए पेंसिल ब्रश एक खास मेकअप टूल है। इसका इस्तेमाल आईलाइनर को स्मैश करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके लैश के नीचे ब्लीच करने में भी काफी मदद करता है। इस लिए अगर आप स्मोकी आई मेकअप कर रही हैं तो हमेशा इस ब्रश का ही यूज करें। 

2. आइब्रो ब्रश

PunjabKesari

आइब्रो लुक को और एन्हांस करने में मदद करते हैं। अगर आपके आई ब्रो लाइट हैं तो आप पेंसिल से या जेल से इन्हें डार्क कर सकती हैं। इस तरह आप आई मेकअप को आईब्रो ब्रश से पूरा कर सकती हैं। 

3. मस्कारा ब्रश

PunjabKesari

मस्कारा ब्रश को हमेशा धो कर इस्तेमाल करना चाहिए। यह आप की आईब्रो को सॉफ्ट बनाने के लिए यूज किया जाता है। इसके साथ ही लैश को डार्क करने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। 

4. आई शैडो ब्रश

PunjabKesari

आई शैडो ब्रश कईं तरह के आते हैं। इसकी मदद से आप आई मेकअप में सबसे जरूरी चीज आई शेडो को आसानी से लगा सकती हैं। यह ब्रश दिखने में चिपटे, गोल होते हैं लेकिन इसकी टिप घनी होती है।

5. फाउंडेशन ब्रश

PunjabKesari

यह ब्रश घने होते हैं और पेंटब्रश या फ्लैट ब्रश की तरह दिखते हैं। अगर आप लिक्विड मेकअप करते समय हाथों का या फिर स्पंज का इस्तेमाल करती हैं तो ऐसा मत करिए। इसकी जगह आप फाउंडेशन ब्रश का इस्तेमाल करें। 

6. स्मज ब्रश

PunjabKesari

इस ब्रश का इस्तेमाल आईब्रो को सॉफ्ट लुक देने के लिए किया जाता है। इतना ही नहीं इनके इस्तेमाल से आप पलकों का रंग और डार्क कर सकती हैं। 

Related News