26 APRFRIDAY2024 4:16:00 PM
Nari

आपकी जेब पर असर डाल रही है कुकिंग गैस, तो बचत के लिए ट्राई करें खास टिप्स

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 05 Jun, 2023 12:30 PM
आपकी जेब पर असर डाल रही है कुकिंग गैस, तो बचत के लिए ट्राई करें खास टिप्स

हर भारीतय घर और विदेश में खाना बनाने के लिए रसोई गैस का इस्तेमाल किया जाता है। पारंपरिक चुल्हे की तरह इस पर खाना बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती है। लेकिन अगर आप इसे लंबे समय तक चनाना चाहते है तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे है। जिनकी मदद से आपकी रसोई गैस जल्दी खत्म नहीं होगी। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

गीले बर्तन को गैस पर न रखें

किचन में काम करते समय कुछ महिलाएं गिले बर्तन को ही स्टोव पर रख देती है। ऐसा करने से गिला बर्तन तो हीट के कारण सूख जाता है लेकिन आपकी रसोई गैस बहुत ज्यादा खर्च हो जाती है। इसलिए जब भी कुकिंग करनी हो तो पहले किसी सूती कपड़े से बर्तन को सुखाना चाहिए और इसके बाद कुकिंग करनी चाहिए। इससे गैस बचाने में आसानी होगी।

प्रेशर कुकर में खाना बनाएं

यह तो सभी जानते है प्रेशर कुकर में सब्जी या चावल बहुत जल्दी बन जाते है। अगर आप रसोई गैस को लंबे समय तक चलाना चाहते है तो हमेशा खाना प्रेशर कुकर में ही बनाएं।

PunjabKesari

खाने को ढककर पकाएं

इस बात का ख्याल रखे कि खाना हमेशा ढककर पकाएं। क्योंकि अगर आप खाने को ढककर पकाते है तो इसके पोषक तत्व ख्तम नहीं होंगे और गैस की बचत भी होगी।

स्टोव के बर्नर को साफ रखें

कुकिंग करने से पहले बर्नर की सफाई करना न भूले। क्योंकि अगर आप इसकी अच्छे से सफाई करते है तो खाना बनाते समय बर्तन को जल्दी सेंक लगेगा। जिससे गैस की बचत भी होगी और खाना भी जल्दी बन जाएगा।

PunjabKesari

कुकिंग करते समय करें ये काम

यदि आप रसोई गैस को जल्दी खत्म होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको स्मार्ट कुकिंग हैक्स पता होना बहुत जरूरी है। इसमें एक बार में दो टाइम का खाना बनाना, कुकिंग से पहले सारी तैयारी को कर लेना शामिल है।

 

 
 

 

 

 

 

Related News