27 APRSATURDAY2024 7:36:25 PM
Nari

Mental Health: डेली रूटीन में यह काम शामिल कर लिए तो कभी नहीं होगे दिमागी बीमार

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Oct, 2023 11:47 AM
Mental Health: डेली रूटीन में यह काम शामिल कर लिए तो कभी नहीं होगे दिमागी बीमार

शारीरिक के साथ हमारा मानसिक तौर पर सेहतमंद रहना भी बहुत जरूरी है क्योंकि अगर दिमाग स्वस्थ रहेगा तभी हम शारीरिक तौर पर भी हैल्दी रह पाएंगे। इसी जागरुकता के लिए हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस मनाया जाता है। मानसिक स्वास्थ हमारे खानपान और हैल्दी डेली रूटीन पर निर्भर करता है। योग, सैर और एक्सरसाइज, यह सिर्फ हमारे शरीर को ही तंदरूस्त नहीं रखती बल्कि मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखती हैं, इसीलिए इन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करना बहुत जरूरी है।

योग 

योग करने के शरीर को एक नहीं कई फायदे हैं। यह सांस की गति पर नियंत्रण रखना सिखाती है। मनोचिकित्सक का भी मानना है कि जो लोग डेली रुटीन में योग करते हैं। उनका मन शांत होता है क्योंकि यह आध्यात्मिकता, ध्यान और सांस की गति पर आधारित होती है। आप भी एक्सपर्ट की सलाह लेकर अपनी पसंद और मानसिक स्वस्थ के लिए बेहतर योग आसन कर सकते हैं। इसमेंअनुलोम-विलोम, भुजंगासन, बालासन, वृक्षासन, शवासन जैसे आसन मानिसक स्वस्थ के लिए बेस्ट बताए गए हैं। एक अध्ययन में यह बात साबित हो चुकी है कि जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं वह भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूत बनते हैं। 

PunjabKesari

साइकिलिंग 

यह भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद व्यायाम माना जाता है। यह शरीर में से फील गुड नाम का हार्मोन रिलीज करता है। फील गुड हार्मोन को एंडोर्फिन हार्मोन भी कहते हैं। यह हार्मोन दिमाग को आराम देने और आपको खुश महसूस करवाने में मदद करता है। मूड को बेहतर करके चिंता, अवसाद दूर करने में भी यह हार्मोन काफी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में तनाव के जोखिम कम करने के लिए साइकिलिंग एक बेहतर एक्सरसाइज है। 

वॉक 

एक्सपर्ट्स की मानें तो वॉक करने से कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। यदि आप मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं हैं और हर समय परेशान रहते हैं तो वॉक को अपनी डेली रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं। कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि जो लोग रोजाना वॉक करते हैं उनमें चिंता, डिप्रेशन का स्तर कम होता है। यदि आप सुबह वॉक नहीं कर सकते हैं शाम को वॉक करें। रोजाना 30-40 मिनट की वॉक भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

PunjabKesari

मार्शल आर्ट 

बॉक्सिंग, किकबॉक्सिंग भी एक्सरसाइज का रुप ही माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें यह सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी नहीं हैं बल्कि मूड को बेहतर करने, मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने में भी मदद करता है। यह व्यायाम मूड बूस्टिंग एंडोर्फिन की अच्छी अर्पूति में मदद करते हैं और इसे स्ट्रेस बूस्टर भी कहा जाता है। मार्शल आर्ट करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ता है, ताकत बढ़ती है, एकाग्रता भी अच्छी होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सारे गुण व्यक्ति को इमोशनली मजबूत करने में मदद करते हैं जिससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होता है। 

दौड़ना 

दौड़ना भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।  ट्रेडमिल पर आप दौड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इससे भी मेंटल हेल्थ पर बहुत ही प्रभाव पड़ता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्यायाम में एंटीडिप्रेसिव प्रभाव मौजूद होता है जो भावनात्कम और शारीरिक तनाव के प्रति मस्तिष्क की प्रतिक्रिया को स्वस्थ करता है इसके अलावा दौड़ने से याद करने और सीखने की प्रक्रिया तेज होती है। 

PunjabKesari

 

Related News