25 JUNTUESDAY2024 7:01:32 AM
Nari

गर्मियों में बादाम खाना सही या गलत? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 16 Jun, 2024 02:45 PM
गर्मियों में बादाम खाना सही या गलत? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

नारी डेस्क: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में बहुत से लोग सुबह उठकर बादाम खाते हैं लेकिन इस गर्मीं में अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि क्या बादाम खाना इस मौसम में सही रहेगा। वैसे तो बादाम स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन गर्मी में क्या बादाम खाना चाहिए आज आपको इसके बारे में बताएंगे...

ज्यादा मात्रा में खाने से होगा नुकसान 

गर्मियों में अक्सर सभी ऐसी चीजों से परहेज रखते हैं जिनकी तासीर गर्म होती है क्योंकि गर्म तासीर से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है और शरीर में कई तरह की बीमारियां भी होने लगती हैं। 

बढ़ने लगता है फैट 

गर्मी में ज्यादा बादाम खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ने लगती है। इसके अलावा फैट भी बढ़ जाता है। जैसे ही शरीर में इन दोनों की जरुरत से ज्यादा मात्रा होती है तो वजन  बढ़ने लगता है और व्यक्ति को ज्यादा भूख भी सताने लगती है। ऐसे में गर्मियों में आप ज्यादा बादाम का सेवन करने से परहेज ही करें। 

PunjabKesari

पाचन होता है प्रभावित 

गर्मी में ज्यादा बादाम खाने से शरीर में फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाती है जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होने लगती है। ऐसे में इससे व्यक्ति को पेट फूलने, कब्ज, अपच और पेट खराब जैसी समस्याएं भी परेशान करने लगती है। 

थकान और कमजोरी 

बादाम में विटामिन मौजूद होता है ऐसे में जब सभी बादाम का सेवन करते हैं तो शरीर में विटामिन-ई की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है जिसके कारण व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसके अलावा व्यक्ति डायरिया, दस्त जैसी समस्याओं से भी घिरने लगता है। 

PunjabKesari

स्किन समस्याओं से जूझना पड़ सकता है 

बादाम की तासीर गर्म होती है ऐसे में यदि व्यक्ति गर्मियों में बादाम ज्यादा खाता है तो उसे चेहरे पर पिंपल, लाल चकत्ते जैसी स्किन समस्याएं होने लगती हैं। 

कैसे करें गर्मियों में बादाम का सेवन? 

कच्चा बादाम गर्मी में खाने से शरीर के अंदर गर्मी पैदा होने लगती है और ज्यादा गर्मी के कारण शरीर में हीट भी पैदा होने लगती है जिससे पाचन प्रभावित होता है और पेट की समस्याएं होने लगती हैं। 

इस तरह करें सेवन 

गर्मियों में यदि आप बादाम खाना चाहते हैं तो भिगोए हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। पानी में इसे भिगोने से इनकी गर्मी निकल जाती है ऐसे में आप रात में एक कटोरी में 6-7 बादाम भिगोकर रखें। 10-12 घंटे तक भिगोने के बाद आप इनका सेवन कर सकते हैं। रात भर भीगे हुए बादाम एंजाइम लिपेस नाम का तत्व रिलीज करते हैं जिससे व्यक्ति को इसे पचाने में आसानी होती है।

PunjabKesari

Related News