02 FEBMONDAY2026 8:49:59 PM
Nari

बच्चे को लग गई बुरी नजर तो घर पर अपनाएं ये आसान उपाय, मिनटों में दूर होगा नजर

  • Edited By Monika,
  • Updated: 02 Feb, 2026 07:08 PM
बच्चे को लग गई बुरी नजर तो घर पर अपनाएं ये आसान उपाय, मिनटों में दूर होगा नजर

नारी डेस्क : छोटे बच्चे देखने में बेहद प्यारे और नटखट होते हैं, उनके साथ खेलना और मस्ती करना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि बच्चों को बुरी नजर लग जाती है, जिससे वे बेवजह रोते हैं, चिड़चिड़े हो जाते हैं और कभी-कभी दूध या खाना भी नहीं पीते। छिन-भिन करने वाले इस नजर दोष से बचाने के लिए घर पर कुछ आसान और सुरक्षित उपाय अपनाकर आप अपने बच्चे की सुरक्षा कर सकते हैं और बुरी नजर का असर तुरंत कम कर सकते हैं।

बुरी नजर कैसे लगती है

नवजात या छोटे बच्चे मासूम और आकर्षक होते हैं, जिसकी वजह से अक्सर उनकी ओर लोग आकर्षित होते हैं। कुछ लोगों की नजरें भारी होती हैं, जिससे बच्चे प्रभावित हो जाते हैं। इसके लक्षणों में बच्चे का बेवजह रोना, चिड़चिड़ापन, खाने या दूध पीने से इंकार करना और कभी-कभी आंखों का रंग बदलना शामिल है। घर पर करें ये उपाय और उतारें बुरी नजर।

PunjabKesari

पानी और फूल से नजर उतारना

तांबे के लोटे में पानी और ताजे फूल डालें।
लोटे को बच्चे के सिर से पैर तक 11 बार घुमाएं।
फिर पानी को किसी गमले में डाल दें।
यह उपाय नजर दोष का प्रभाव कम करता है।

यें भी पढ़ें : शरीर में जितना कम होगा ये Vitamin उतनी ज्यादा लगेगी ठंड!

राई, नमक और मिर्च का उपाय

हाथ में थोड़ा नमक, राई के दाने, लहसुन, प्याज के छिलके और सूखी लाल मिर्च लें।
मुट्ठी बंद करके बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार घुमाएं।
सभी सामग्रियों को आग में जला दें।

PunjabKesari

दूध से नजर उतारें

शनिवार के दिन थोड़ा कच्चा दूध लें।
इसे बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार घुमाएं।
इस दूध को काले कुत्ते को पिला दें।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

नमक से नजर उतारना

मुट्ठी में थोड़ा नमक लें और अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार घुमाएं।
नमक को नाली में फेंक दें, ध्यान रखें कि नाली घर के बाहर की तरफ हो।

PunjabKesari

दूध-मिश्री का उपाय

दूध में थोड़ी मिश्री मिलाएं।
इसे बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार घुमाएं।
बाद में इसे पीपल के पेड़ में डाल दें।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने बच्चे पर बुरी नजर का असर मिनटों में कम कर सकते हैं। ध्यान रखें, बच्चों की नाजुक त्वचा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही किसी भी उपाय को करें।

Related News