29 APRMONDAY2024 1:55:31 AM
Nari

चाय के बाद पानी का सेवन आपको कहीं इन परेशानियों में ना डाल दे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 May, 2023 04:26 PM
चाय के बाद पानी का सेवन आपको कहीं इन परेशानियों में ना डाल दे

सुबह बिस्तर से उठने के बाद चाय मिल जाए तो दिन बन जाता है। इसे पीने से हमे एनर्जी मिलती है और हमारी नीद अच्छे से खुल जाती है। लेकिन आपने सुना होगा कि चाय के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। सवाल यह है कि क्या पानी वाकई आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। पानी को बहुत ही ताकतवर पेय माना जाता है। ऐसे में क्या यह कहना सही होगा कि पानी पीने से परेशानी हो सकती है। तो चलिए जानते इसके बारे में।

PunjabKesari

चाय के बाद पानी पीने के नुकसान

1 चाय पीने के बाद पानी पीने से पेट में गैस बन सकती है। पेट फूलना, कब्ज आदि की समस्या हो सकती है।

2 चाय के तुरंत बाद पानी पीने से गले में खराश पैदा होती है। इसके तहत आपको सर्दी जुकाम का खतरा हो सकता है

3 आपके नाक से खून भी निकल सकता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में चाय के बाद पानी के सेवन से आपका शरीर और आहार नली एकदम से गर्म ठंडा सह नहीं पाती और नाक से ब्लीडिंग होने के चांस बढ़ जाते हैं।

4 इसके अलावा यह दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है ठंडा और गर्म दांतों के लिए हानिकारक होता है। गर्म चाय पीने के बाद जब आप पानी पीते हैं तो आपके दांतों में कैविटी और झनझनाहट की समस्या हो सकती है पहले गर्म और फिर मुंह के अंदर ठंडे पानी से मुंह का तापमान बदल जाता है। जो मसूड़ों की नसों को नुकसान पहुंचा सकता है।

5 अकसर लोग दो-तीन बार चाय या कॉफी पी ही लेते हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं चाय और कॉफी दोनों एसिडिक होती है और दोनों से पेट में गैस बनती हैं।

PunjabKesari

चाय पीने के बाद कब पी सकते हैं पानी

चाय पीने के 20 से 25 मिनट बाद पानी पीना सही माना जाता है। ऐसा करने से आपके शरीर को चाय की गर्मी को एडजस्ट करने का मौका मिल जाएगा और फिर पानी पिया जाए तो शरीर उसे स्वीकार कर लेगा। हां आप चाहें तो चाय पीने से पहले पानी पी सकते हैं। इसका फायदा होगा कि आपके शरीर का पीएच बैलेंस हो जाएगा।

 

Related News