26 MARWEDNESDAY2025 12:35:01 PM
Nari

कंगाली की ओर ले जाती है धनतेरस पर खरीदी ये चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Nov, 2020 10:34 AM
कंगाली की ओर ले जाती है धनतेरस पर खरीदी ये चीजें

धनतेरस का पावन त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है। साथ ही इसे दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर महालक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस शुभ दिन पर सोना-चांदी और कुछ विशेष चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है। मगर ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार, इस शुभ दिन पर कुछ चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। नहीं तो पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

PunjabKesari

धारदार चीजें व तेल 

मान्यता है कि इस दिन कैंची, चाकू, मिक्सी, कद्दूकस जैसी धार वाली चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। साथ ही धनतेरस के दिन तेल खरीदना भी अशुभ माना जाता है।

कांच की चीजें

इस दिन लोग खासतौर पर बर्तनों को खरीदते हैं। मगर कांच के बर्तनों को खरीदने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, शीशा या कांच का कोई सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

लोहे की चीजें

इस शुभ दिन पर लोहे की चीजें भूलकर भी न खरीदें। असल में, लोहे से तैयार चीज खरीदने से घर पर राहु का दुष्प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में घर-परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा छाता, जूते और एल्यूमिनियम की चीजें खरीदने से ‌‌‌‌भी बचना चाहिए। इन सब चीजों का संबंध शनि देव से होने पर उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। 

स्टील की चीजें

धनतेरस के दिन पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। मगर लोहे की तरह स्टील खरीदने से भी बचना चाहिए। असल में, स्टील एक तरह से लोहा ही माना जाता है। इसे खरीद कर घर में राहु का प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इसे स्टील की कोई चीज खरीदने की जगह आप कॉपर व ब्रॉन्ज के बर्तन खरीद सकते हैं।  ‌

काले रंग की चीजें

काला रंग अशुभ का प्रतीक होता है। ऐसे में इस दिन इस रंग की चीजें खरीदने की गलती न करें। नहीं तो जीवन में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari

अपने या परिवार के लिए करें खरीदारी

इस बात का खास ध्यान रखें कि इस शुभ दिन पर अपने परिवार व खुद के लिए ही खरीदारी करें। माना जाता है कि इस शुभ दिन पर किसी अन्य के लिए कुछ खरीदना नहीं चाहिए। मगर दिवाली पर लोग खासतौर पर दोस्तों व रिश्तेदारों को उपहार देते हैं। ऐसे में अगर आपने भी किसी को गिफ्ट देना है तो उसे धनतेरस से पहले ही खरीद लें। 

Related News