18 JUNTUESDAY2024 1:12:56 PM
Nari

फायदे देने के साथ नुकसान भी पहुंचाता है Ice Facial, जानें कैसे

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 11 Jun, 2024 01:34 PM
फायदे देने के साथ नुकसान भी पहुंचाता है Ice Facial, जानें कैसे

नारी डेस्क: आज कल महिलाएं खूसबूरत दिखने के लिए बहुत से ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं, जिनमें से एक चेहरे पर बर्फ लगाना भी एक है। आपको बता दें इसे हम आईस फेशियल भी कहते हैं। आइस फेशियल का ट्रेंड काफी फेमस हो रहा है। सिर्फ यही नहीं बल्कि एक्ट्रेस तक आइस फेशियल करना पसंद करत हैं। इसकी मदद से त्वचा में चमक और कसाव आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही फेशियल आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, हर चीज के फायदे होने के साथ-साथ उसके नुकसान भी होते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं किस तरह -

झुर्रियां और मुंहासे की समस्या

बहुत कम लोग ही इस बात को जानते होंगे कि त्वचा पर बर्फ रगड़ने से चेहरे पर झुर्रियां और एक्ने की समस्या पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं आइस फेशियल आंखों के नीचे काले घेरे की परेशानी भी बढ़ा सकता है। इसलिए चेहरे पर सीधा बर्फ ना लगाएं। इसे किसी कपड़े में बांधकर बहुत कम देर के लिए चेहरे पर लगाएं। 

PunjabKesari

बैक्टीरियल इंफेक्शन-

जो लोग चेहरा साफ किए बिना त्वचा पर आइस फेशियल करना शुरू कर देते हैं उनकी स्किन में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। बता दें, गंदे चेहरे पर आइस लगाने से स्किन की पोर्स में बैक्टीरिया फंस जाते हैं।

फफोले-

ज्यादा बर्फ को त्वचा पर रगड़ने से त्वचा की कोशिकाएं मर सकती हैं। जिससे स्किन पर फफोले पैदा होने की वजह से त्वचा खराब हो सकती है। आइस फेशियल करते समय कोल्ड कंप्रेस या तौलिये का इस्तेमाल करना बेहतर है।

PunjabKesari

साइनस-माइग्रेन-

अगर आप साइनेस या माइग्रेन की परेशानी से पीड़ित रहते हैं तो भूलकर भी चेहरे पर बर्फ न रगड़ें। ऐसा करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

डल स्किन-

आपकी अगर सेंसिटिव स्किन है तो इससे परहेज करना ही आपके लिए सही होगा। बता दें, आइस फेशियल करने से चेहरे पर जलन महसूस होने के साथ उसकी रंगत भी डल पड़ सकती है। ड्राई स्किन वाले लोग अगर आइस फेशियल रोजाना करते हैं तो उनके चेहरे पर गुलाबी रंग के चकत्ते पड़ सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News