18 APRTHURSDAY2024 2:10:41 AM
Nari

'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Jul, 2021 08:51 AM
'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बाॅलीवुड इंजस्ट्री के ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार दुनिया को अलविदा कह गए हैं। आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार का निधन हो गया। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार के निधन की जानकारी उनके भतीजे रेहा अहमद ने दी है। दिलीप कुमार के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

PunjabKesari

बता दें पिछले कुछ दिनों से एक्टर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। जिसे बाइलिटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन कहा जाता है। हालांकि उनके फेफड़ों में भरा पानी निकाल दिया गया था। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

PunjabKesari

अस्पताल से छुट्टी मिलने के 10 दिन बाद दिलीप कुमार की तबीयत फिर बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। इस दौरान उनकी सायरा बानो हर समय एक्टर के साथ रही। सायरा बानो ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि एक्टर की हालत में अब सुधार है। मगर, आज सुबह दिलीप कुमार दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। 

Related News