20 APRSATURDAY2024 9:01:48 AM
Nari

पहले जानिए लाल और सफेद Stretch Marks में फर्क, फिर करें सही इलाज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 23 Sep, 2021 04:08 PM
पहले जानिए लाल और सफेद Stretch Marks में फर्क, फिर करें सही इलाज

प्रेगनेंसी के बाद पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आना आम है। मगर, इसके अलावा वजन घटाना, ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी या अन्य कारणों से स्तनों, जांघों, कूल्हों, पीठ के निचले हिस्से और नितंबों पर भी स्ट्रेच मार्क्स पड़ सकते हैं, जिन्हें हटाने के लिए महिलाएं कई ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होता। दरअसल, इलाज तभी कारगार होता जब आपको उसका सही कारण पता होगा। दरअसल, स्ट्रेच मार्क्स दो तरह के होते हैं लाल और सफेद। ऐसे में इलाज तभी कारगार होगा जब आप सही कारण जानकर उपचार करेंगी।

सबसे पहले जानिए क्या है लाल स्ट्रेच मार्क्स

लाल स्ट्रेच मार्क्स (Red Stretch Marks)

जब त्वचा सीमित लोच से अधिक फैलती है तो डर्मिस परत पर ऊतक टूट जाते हैं और नीचे छोटी रक्त वाहिकाओं (ब्‍लड वेसल्स) का एक गुच्छा बन जाता है। नतीजतन, प्रभावित क्षेत्र पर लाल या लाल बैंगनी रंग के स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देते हैं, जिसका इलाज होने की अधिक संभावना है।

PunjabKesari

सफेद स्ट्रेस मार्क्स (White Stretch Marks)

सफेद स्ट्रेच मार्क्स तब होते हैं जब संकुचित रक्त वाहिकाएं नीचे के वसा ऊतक में जमा हो जाती है, जिन्हें स्ट्राई अल्बा भी कहा जाता है। जब स्ट्रेच मार्क्स को शरीर पर बने हुए लंबा समय हो जाता है तो ये सफेद या सिल्‍वर रंग में बदल जाते हैं। ऐसे में टॉपिकल क्रीम से इनका इलाज संभव नहीं। इन्हें एक्सीमर लेज, फ्रैक्शनल नॉन-एब्लेटिव लेजर, स्पंदित डाई लेजर या सर्जिकल एब्डोमिनोप्लास्टी  से हटाया जा सकता है लेकिन इसके लिए डॉक्टर की सलाह लें।

PunjabKesari

कैसे करें Red स्ट्रेच मार्क्स का इलाज?
विटामिन-सी

प्रोटीन कोलेजन के निर्माण में विटामिन-सी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में विटामिन सी से भरपूर चीजें अधिक खाएं। इसके अलावा विटामिन सी क्रीम या तेलों का इस्तेमाल करके भी आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।

विटामिन ई

विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा रूप है, जो स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप विटामिन ई फूड्स खा सकती हैं या कैप्सूल जेल से मसाज कर सकती हैं।

कोकोआ बटर

कोकोआ मक्खन से प्रभावित एरिया पर मसाज करें। नियमित ऐसा करने से भी स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाएंगे।

PunjabKesari

नींबू का रस

नींबू के रस को प्रभावित एरिया पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर मसाज करें। नियमित ऐसा करने से आप खुद फर्क देखेंगे।

लैंवेंडर ऑयल

दिन में कम से कम 2-3 बार लैंवेंडर ऑयल की कुछ बूदें लेकर प्रभावित एरिया पर हल्के हाथों से मसाज करें। धीरे-धीरे निशान गायब हो जाएंगे।

Related News