23 APRTUESDAY2024 12:37:31 PM
Nari

निया और देवोलिना के बीच छिड़ी जंग, गोपी बहू बोलीं- छोटी फैशन दिखाने से कोई इंसान नहीं बनता

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 08 Jun, 2021 07:14 PM
निया और देवोलिना के बीच छिड़ी जंग, गोपी बहू बोलीं- छोटी फैशन दिखाने से कोई इंसान नहीं बनता

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एक्टर के सपोर्ट में छोटे पर्दे के कई स्टार्स उतर आए हैं। जो एक्टर पर लगे आरोपों को झूठा बता रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस निया शर्मा ने भी पर्ल वी पुरी का समर्थन किया। जिसके बाद एक्ट्रेस और बिग बाॅस की पूर्व कंटेस्टेंट देवोलिना भट्टाचार्जी और निया के बीच जंग छिड़ गई। दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे कमेंट करने शुरू कर दिए। 

PunjabKesari

दरअसल, देवोलिना उन लोगों पर भड़की हुई है जो पर्ल वी पुरी को सपोर्ट कर रहे हैं। वह ट्विटर के जरिए उन लोगों की जमकर क्लास लगा रही है। हाल ही में देवोलिना ने एक के बाद एक कई ट्विट्स किए। जिसमें एक ट्वीट में देवोलिना ने पर्ल वी पुरी का सपोर्ट कर रहे स्टार्स को टारगेट करते हुए लिखा, 'आपके सोशल मीडिया हैंडल उसकी मदद करने वाले नहीं हैं। लेकिन कर्म निश्चित रूप से आप में से हर एक को वापस मिलेगा जो उस 7 साल की छोटी बच्ची को कोस रहा है। कैसे लोग हो यार तुम, धरने पर बैठो, भूख हड़ताल करो, दिखाओ अपना सपोर्ट पर गंदगी मत फैलाओ। क्या गंदगी मचा रखी है।' 

 

 

हालांकि इस ट्वीट में देवोलिना ने किसी का नाम नहीं लिया पर निया शर्मा खुद को जवाब देने से रोक नहीं पाई। निया ने बिना किसी का नाम लिए लिखा, 'दीदी को कोई बता दो धरना और कैंडल मार्च नहीं कर सकते पैनडेमिक है अभी भी। इसके अलावा दीदी को अपने डांस का अभ्यास करने की जरूरत है, इससे पहले कि वह उन डांस रीलों को यह सोचकर बनाएं कि वह उन्हें पसंद कर रही है।' 

 

 

अब निया के जवाब के बाद देवोलिना भी कहां शांत बैठने वाली थी। उन्होंने इसका रिप्लाई करते हुए लिखा, 'प्लीज छोटी को कोई बताओ सिर्फ फैशन स्किल्स दिखाने से कोई इंसान नहीं बनता है। अच्छी सोच और अच्छे दिल की जरूरत होती है कमी दिख रही है। मेरी डांस रीलों की चिंता आप मत करें उसके लिए मेरे प्रशंसक हैं। यहां पर भी जज बन गए। बेहतर है अपने फोटोशूट पर फोकस करें।' 

 

Related News