29 APRMONDAY2024 2:38:03 AM
Nari

शीतलहर और कोहरे की मार झेल रही दिल्ली, 3.5 से भी नीचे गिरा तापमान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Jan, 2024 11:57 AM
शीतलहर और कोहरे की मार झेल रही दिल्ली, 3.5 से भी नीचे गिरा तापमान

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों कोहरे की मार झेल रहा है। पिछले 4 दिनों से यहां भीषण ठंड देखने को मिल रही है। रविवार के दिन सर्दी के मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। तापमान में और गिरवाट के चलते राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा और शीतलहर चरम पर है। इसी बीच बढ़ते कोहरे और प्रदूषण के चलते कम  विजिबिलिटी के कारण लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

PunjabKesari

आईएमडी ने सोमवार की सुबह मुख्यत: साफ आसमान और घने से घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। पूर्वानुमान  के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 14 जनवरी से 20 जनवरी तक घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना है। आईएमडी का कहना है कि अगले 2 दिनों तक बहुत ही घना कोहरे की संभवाना है। हवा की गति तेज रहेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली, गुरुग्रमा और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट तो गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

IGI एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुबह 5 बजे शून्य दृश्यता दर्ज की गई। आईएमडी ने कहा कि ये मौसम का सबसे लंबी अवधि का घना कोहरा है। भारतीय रेलवे ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और कई अन्य राज्यों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाले कई ट्रेनें और फ्लाइटें कैंसल हो गईं।

PunjabKesari

कई राज्यों में येलो अलर्ट

दिल्ली के अलावा यूपी के कई राज्यों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। अगले कुछ दिनों तक शीतलहर, कोहरे और ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है, हालांकि कुछ जगहों पर कोहरे के बाद धूप भी हो सकती हैं। वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी भी हुई है, जिसके चलते इलाकों में ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। पंजाब के अमृतसर, यूपी के लखनऊ और वाराणसी में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 25 मीटर है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

PunjabKesari

16 जनवरी तक और सताएगी ठंड

आईएमडी का कहना है कि 16 जनवरी तक उत्तर भारत के हिस्सों में ऐसे ही घना कोहरा देखने को मिलेगा। जरूरत है खुद को ठंड से बचाने की और ज्यादा से ज्यादा घर में रहने की।
 

Related News