24 JUNMONDAY2024 1:46:40 PM
Nari

पति के पास वापस लौटीं दलजीत कौर, क्या टूटने से बचाएंगी रिश्ता?

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 12 Jun, 2024 11:05 AM
पति के पास वापस लौटीं दलजीत कौर, क्या टूटने से बचाएंगी रिश्ता?

नारी डेस्क: टीवी एक्ट्रेस दलजीत इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चे में हैं। पति के साथ अलग होने के बाद अब एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दोनों के बीच कोल्ड वॉर के बाद दलजीत दोबारा केन्या पहुंच गई हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस ने खुद ये हिंट एक फोटो के जरिए दिया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से आपको बताते हैं -

केन्या में दिए पोज

दरअसल दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वे अपनी गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में किसी ओपन रेस्टोरेंट में बैठी दिख रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'जब आप अपने गर्ल स्क्वैड से मिले। ' साथ ही फोटो की लोकेशन में उन्होंने नैरोबी, केन्या लिखा। 

PunjabKesari

सामान ले जाने के लिए भेजा थ नोटिस

निखिल ने एक एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘दुनिया के एक सामान्य नागरिक के रूप में, मुझे ये बात परेशान कर रही है कि भारत और विश्व स्तर पर ऑनलाइन सुरक्षा कानूनों में इतनी सारी कमियां हैं। अक्सर लोग इसी बात का फायदा उठाते हैं और फेम हासिल करने के लिए कुछ भी पोस्ट करते रहते हैं। लोगों की सहमति के बिना उनकी तस्वीरें और वीडियो फुटेज शेयर करना, खासकर बच्चों के, जो समाज में हमेशा एक कमजोर पक्ष होते हैं और जिन्हें हमेशा कानून की सुरक्षा की जरूरत होती है, लापरवाही का मामला है।’

इस वजह से हुए थे अलग 

बता दें कि दलजीत कौर ने पति निखिल पटेल पर उन्हें धोखा देने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। वहीं निखिल पटेल ने ई-टाइम्स से बात करते हुए इन तमाम आरोपों को गलत बताया है। निखिल ने ये तक कह दिया है कि उनकी और दलजीत की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी और लीगली रजिस्टर्ड नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अपने और दलजीत के सेपरेशन की वजह कल्चर क्लैश को बताया था। 

PunjabKesari

अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं निखिल

दलजीत के आरोपों के बाद भी निखिल की तरफ से भी एक स्टेटमेंट जारी किया गया था। इस स्टेटमेंट में निखिल ने कहा था कि उन्होंने दलजीत के पेरेंट्स का सम्मान करते हुए इंडियन रीति रिवाजों के साथ उनसे मुंबई में शादी की थी। लेकिन उनकी शादी केन्या या कही पर भी रजिस्टर नहीं है, जिसके चलते कानूनी तौर पर वे दोनों पति-पत्नी नहीं है। साथ ही निखिल पटेल की तरफ से ये भी कहा गया था कि दलजीत के साथ उनका रिश्ता उस समय ही खत्म हुआ था, जब वो अपना सामान पैक करके केन्या से मुंबई आई थीं। अब वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। 

Related News