कुछ लोगों हर बार नई डिश बनाने का बहुत चाव होता है। वह इसके लिए अलग-अलग तरह की रेसिपी ढूंढते रहते हैं। अगर आप भी कुछ नया बनाने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको क्रिस्पी Fish Tacos बनाना बताएंगे, जिसे खा कर घर के सभी सदस्य खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
सामग्री
(फिश के लिए)
मक्की का आटा- 50 ग्राम
अरारोट- 30 ग्राम
मैदा- 75 ग्राम
लाल मिर्च- 1 टीस्पून
बेकिंग सोडा- 1 टीस्पून
नमक- 1/2 टीस्पून
लाइट बीयर- 220 मि.ली.
अंडा (मैश किया)- 1
व्हाइट फिश- 750 ग्राम
मैदा- कोटिंग के लिए
तेल- तलने के लिए
(जलपेनो सॉस के लिए)
धनिया- 20 ग्राम
जलपेनो- 30 ग्राम
एवोकैडो- 70 ग्राम
हरा प्याज- 50 ग्राम
दही- 95 ग्राम
तेल- 60 मि.ली.
नमक- 1/2 टीस्पून
(शेष सामग्री)
टोरटिला
पनीर (मैश किया हुआ)
धनिया
विधि
(फिश के लिए)
1. बाऊल में व्हाइट फिश और मैदे को सारी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब फिश का टुकड़ा लेकर मैदे के साथ कोटिंग करें और तैयार किए मिश्रण में डिप करें।
3. कढ़ाई में तेल गर्म करके फिश को सुनहरी भूरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
4. फ्राई करके इसे टिशू पेपर पर निकालें और एक तरफ रख दें।
(जलपेनो सॉस के लिए)
5. ब्लेंडर में सारी डाल कर ब्लेंड कर लें और बाऊल में निकाल कर एक तरफ रखें।
(टैको के लिए)
6. एक टोरटिला लेकर उसके ऊपर फ्राई किए मछली के टुकड़े रखें और फिर पनीर और धनिया डालें।
7. अब इसके ऊपर जलपेनो सॉस फैलाएं और परोसें।