06 APRSUNDAY2025 6:40:51 AM
Nari

56 की उम्र में भी भाग्यश्री के फैशन का जलवा, हर लुक में है बेमिसाल ग्लैमर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Mar, 2025 04:33 PM
56 की उम्र में भी भाग्यश्री के फैशन का जलवा, हर लुक में है बेमिसाल ग्लैमर

 नारी डेस्क: भाग्यश्री किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही उन्होंने फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बहुत मजबूत है। बढ़ती उम्र में भी उनका फैशनेबल अंदाज लोगों को हैरान कर देता है। उनका यह स्टाइल ऐसा है कि उनकी बेटी अवंतिका भी कभी-कभी फीकी पड़ जाती हैं।

‘मैंने प्यार किया’ से मिली पहचान

भाग्यश्री ने साल 1989 में सलमान खान के साथ फिल्म "मैंने प्यार किया" से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद वह रातों-रात स्टार बन गईं और लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। उनकी सादगी और खूबसूरती के साथ-साथ, उन्होंने अपने अभिनय से भी सभी को अपना दीवाना बना लिया था।

PunjabKesari

56 साल की उम्र में भी दिखती हैं स्टाइलिश

भाग्यश्री ने 23 फरवरी को अपना 56वां जन्मदिन मनाया, लेकिन उनकी खूबसूरती और स्टाइल में कोई कमी नहीं आई है। चाहे वह देसी लुक हो या वेस्टर्न ड्रेस, हर बार उनका अंदाज कुछ खास होता है। वह अपनी बढ़ती उम्र में भी फैशन की मिसाल पेश कर रही हैं।

PunjabKesari

वन शोल्डर गाउन में भाग्यश्री का स्टाइल

हाल ही में भाग्यश्री ने एक स्टनिंग ब्लैक वन शोल्डर गाउन पहना था, जिसमें थाई-हाई स्लिट कट और शिमरी फैब्रिक ने उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया। इस लुक में उनकी खूबसूरती और स्टाइल देखने लायक था।

ये भी पढे़ं: Amayra Dastur के एथनिक लुक्स से पाएं Stylish और ट्रेडीशनल ड्रेस Ideas

फॉर्मल लुक में भी छाईं भाग्यश्री

भाग्यश्री का एक और फॉर्मल लुक भी काफी चर्चित हुआ। उन्होंने एक ब्लैक टॉप के साथ बेज कलर का ब्लेजर पहना था, और उनकी थाई-हाई स्लिट कट बॉडी फिटेड स्कर्ट ने इस लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया। वह इस लुक में एकदम ऑफिस रेडी नजर आ रही थीं, और उनका आत्मविश्वास इस लुक में साफ दिखाई दे रहा था।

PunjabKesari

बॉसी लेडी के लुक में भाग्यश्री

भाग्यश्री मेहरून कलर के सूट-बूट में बहुत आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने इसे एक ब्लैक शर्ट के साथ स्टाइल किया और बालों को हाई बन में बांधकर किलर पोज दिए। उनकी बॉसी लेडी वाली अदाएं इस लुक को और भी जबरदस्त बना रही थीं।

देसी लुक में भी कमाल

भाग्यश्री के देसी लुक को भी सभी पसंद करते हैं। उन्होंने अनारकली ड्रेस और ऑरेंज, येलो और पिंक कलर की साड़ी में भी अपनी खूबसूरती का जादू चलाया। गजरे से सजे उनके बाल और उनका साड़ी में ढ़लता हुआ रूप सभी को बहुत भाया।

PunjabKesariभाग्यश्री की उम्र बढ़ने के साथ उनके स्टाइल और फैशन में भी कोई कमी नहीं आई है। चाहे देसी हो या वेस्टर्न, वह हर लुक में लोगों का दिल छू लेती हैं। उनके इस फैशन सेंस ने उन्हें हर पीढ़ी में एक आइकन बना दिया है।

  

 

Related News