25 APRTHURSDAY2024 7:11:14 AM
Nari

CoronaVirus: अलग अंदाज में एक्टर राजकुमार ने की डोनेशन, लोगों ने की जमकर तारीफ

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 30 Mar, 2020 10:10 AM
CoronaVirus: अलग अंदाज में एक्टर राजकुमार ने की डोनेशन, लोगों ने की जमकर तारीफ

कोरोना वायरस की डोनेशन को लेकर बहुत से सेलेब्स आगे आ रहे है। ये स्टार्स इस मुश्किल घड़ी में हमेशा लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाते है। हाल ही में हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम केयर फंड बनाया जिसमें डोनेशन करने के लिए कई स्टार्स आगे आए और अब इसमें राज कुमार राव का नाम भी शामिल  हो गया है। राज कुमार राव अपनी डोनेशन को लेकर खूब चर्चा में है जिसका कारण भी हम आपको बताते है। 

PunjabKesari

दरअसल राज कुमार राव ने अपनी इस डोनेशन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी उन्होंने लिखा , 'ये वक्त कोरोना वायरस के खिलाफ प्रशासन के साथ खड़े होकर इसका सामना करने का है। मैंने अपनी तरफ से थोड़ा बहुत कर दिया है। मैंने पीएम रिलीफ फंड, सीएम रिलीफ फंड और जोमैटो फीडिंग को अपनी ओर से मदद की है ताकि जरूरतमंद परिवारों को जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें। आप भी जिस तरह बन पड़े मदद करें। हमारे नेशन को हमारी जरूरत है। जय हिंद।'

लोगों ने उनकी मदद की तो तारीफ की ही साथ ही उन्होंने बाकी सेलेब्स की तरह ये जानकारी नही दी कि उन्होंने कितने रूपए देकर मदद की और ये बात उनके फैंस को काफी पंसद आ रही है। लोगों ने तो ये तक कहा कि असल मदद ही यही होती है जिसमें आप दान की गई राशि न बताते हो। 

Rajkummar Rao Birthday Special Life Story - एक एड से ...

राज के अलावा कपिल शर्मा, अक्षय कुमार व कई और अन्य सितारों ने भी दिहाड़ी मजदूरों के लिए धन राशि दी है। 

Related News