01 MAYWEDNESDAY2024 11:59:56 AM
Nari

देखने में जुड़वा लगती है कॉमेडियन भारती और उनकी बड़ी बहन पिंकी बस एक चीज बनाती है दोनों को अलग

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 21 Feb, 2022 01:12 PM
देखने में जुड़वा लगती है कॉमेडियन भारती और उनकी बड़ी बहन पिंकी बस एक चीज बनाती है दोनों को अलग

कॉमेडियन भारती सिंह के बारे में तो आप जानते ही हैं लेकिन आज के इस पैकेज में हम आपको भारती की बड़ी बहन पिंकी सिंह के बारे में बताएंगे जो कि देखने में हूबहू भारती की तरह ही लगती है।  

कॉमेडियन भारती सिंह की बड़ी बहन पिंकी

भारती और उनकी बड़ी बहन पिंकी के लुक्स काफी हद तक एक से हैं। अमृतसर पंजाब में जन्मी भारती ने बचपन से ही काफी कुछ देखा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinky Rajput (@pinky.rajput)

पिता की मौत के बाद भारती के साथ संभाला घर

भारती काफी छोटी थी जब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद भारती और उनकी बहन पिंकी एक-दूसरे का सहारा बनी। पापा की मौत के बाद पिंकी ने भारती को अपनी बेटी की तरह पाला। भारती ने तो अपने पापा को देखा तक नहीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinky Rajput (@pinky.rajput)

एक इंटरव्यू में भारती ने कहा था कि उनकी जिंदगी में केवल मां है पिता नहीं। 2 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। मां का साथ हमेशा रहा। इतनी कम उम्र में उनका दुनिया से दूर चले जाने की वजह से ही उनके घर में एक फोटो तक नहीं है।    
एक्ट्रेस ने कहा था, "मैंने देखा भी नहीं उन्हें. मेरे घर में मेरे पिता की कोई फोटो भी नहीं है और मैं लगने भी नहीं देती."

देखने में जुड़वा बहनें लगती है दोनों

वही भारती की बहन की बात करें तो दोनों देखने में जुड़वा लगती है। इनकी इन तस्वीरों को देखकर आप भी ऐसा ही कहेंगी। अगर उनकी बहन पिंकी भी किसी मंच पर आ जाएं तो लोग दोनों के बीच फर्क नहीं कर पाएंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinky Rajput (@pinky.rajput)

एक चीज बनाती है दोनों को अलग

हां एक बात भारती और उनकी बहन पिंकी में अलग है वो है उनके चेहरे पर मौजूद तिल। यही तिल इन दोनों को अलग दिखाता है। भारती ने एक बार अपनी बहन के जन्मदिन पर उनके साथ तस्वीरें शेयर की थी। भारती के साथ-साथ पिंकी की उनके जीजा यानी हर्ष लिम्बाचिया से भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

शादीशुदा और एक बच्ची की मां हैं पिंकी

भारती की बहन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिंकी अमृतसर में ही रहती है और वो शादीशुदा है उनकी एक बेटी भी है। भारती जहां कॉमेडियन है वही उनकी बहन पिंकी भी अच्छी कॉमेडी कर लेती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinky Rajput (@pinky.rajput)

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है पिंकी

पिंकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर वीडियोज शेयर करती रहती है। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलविंग भी है। पिंकी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के संग फोटो शेयर करती रहती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinky Rajput (@pinky.rajput)

बता दें कि भारती तीन भाई-बहन है। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी मां ने 17 साल की उम्र में शादी की थी और 23 साल में वो 3 बच्चों की मां बन गई थी। कम उम्र में भारती के पापा की डेथ हो गई लेकिन उनकी मां ने दूसरी शादी नहीं की और अकेले ही बच्चों की परवरिश की। भारती की भाई धीरज सिंह अमृतसर में ही रहते है और जनरल स्टोर चलाते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinky Rajput (@pinky.rajput)

भारती तो अब इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन चुकी है और वो मुंबई में पति के साथ रहती है।

Related News