29 APRMONDAY2024 6:23:48 AM
Nari

Wedding Trend! दुल्हनों में बढ़ा Chooda Cover का क्रेज, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Mar, 2021 03:03 PM
Wedding Trend! दुल्हनों में बढ़ा Chooda Cover का क्रेज, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

हाथों में लाल और सफेद रंग का पारंपरिक चूड़ा पहनना लड़की के शादीशुदा होने की निशानी के साथ सौभाग्यशाली व सुहागन का प्रतीक भी है। इन दिनों चूड़ा एक बार फिर हाइलाइट में है क्योंकि बाजार में चूड़ा कवर का ट्रैंड बढ़ गया है। जी हां, आजकल की दुल्हनों में चूड़ा कवर (Chooda Cover) का क्रेज भी काफी देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

शादी के दिन चूड़ा और कलीरे की रस्म की जाती है, जिसमें दुल्हन का मामा उसे चूड़ा पहनाता है। इसके बाद चूड़े को सफेद रूमाल या किसी कपड़े से ढक दिया जाता था। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि शादी से पहले चूड़ा देखना शुभ नहीं माना जाता है। मगर, आजकल दुल्हन सफेद रूमाल की बजाए लहंगे के साथ मैचिंग चूड़ा कवर से उन्हें ढकती हैं।

PunjabKesari

मार्केट में गुलाबी, संतरी, लाल कलर के मैचिंग चूड़ा कवर मिल जाएंग, जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से सिलेक्ट कर सकती हैं। यही नहीं, आप हैवी से लेकर, लाइट वर्क, सलोगन वाले बेहद स्टाइलिश चूड़ा कवर्स भी चुन सकती हैं। आप चाहें तो इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

PunjabKesari

यहां हम आपको चूड़ा कवर के कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स दिखाएंगे, जिन्हें आप अपनी पसंद व कंफर्ट के हिसाब से चुन सकती हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News