25 APRTHURSDAY2024 6:38:35 AM
Life Style

Chandra Grahan: साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण शुरु, इन राशियों को मिलेगा लाभ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Nov, 2021 12:21 PM
Chandra Grahan: साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण शुरु, इन राशियों को मिलेगा लाभ

साल के आखिरी व सबसे बड़े चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर हो गई है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जाएगा। असल में, यह चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है। इसे कार्तिक पूर्णिमा भी कहते हैं। इसके साथ ही एक और खास बात है कि इस दिन से ही कार्तिक मास समाप्त हो जाएगा। ऐसे में यह चंद्र ग्रहण कई राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ माना जा रहा है। इन्हें करियर में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा भविष्य में लाभ मिल सकता है।

PunjabKesari

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण मन की शांति लाने वाला होगा। जो लोग कोई नया काम करना चाहते हैं उन्हें काम में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही कन्या वालों के रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि

इस राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण बेहद ही शुभ रहेगा। इन जातकों को करियर में सफलता मिल सकता है। इसके अलावा धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। ‌‌

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण खुशियों भरा होगा। इन्हें आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को नई व बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इन लोगों को पूरी मेहनत व मन लगाकर काम करने की कोशिश करनी चाहिए।

PunjabKesari

मीन राशि

इस राशि के लोगों को करियर में सफलता मिल सकती है। इस दौरान इन्हें धन लाभ भी हो सकता है। इन्हें मेहनत व लगन से काम करने की जरूरत है। मीन राशि वालों को अटका हुआ या किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

. भले ही इस बार चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा। मगर फिर इस समय दौरान भगवान का स्मरण करते रहें।

 . ग्रहण खत्म होने के बाद नहा लें।

. गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें।

 

Related News