17 APRTHURSDAY2025 11:06:25 AM
Nari

14 साल बाद भारत लौटीं 'नो एंट्री' गर्ल, सेलिना जेटली- क्या वापस आकर फिर से बॉलीवुड में  रखेंगी कदम?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 09 Feb, 2025 03:20 PM
14 साल बाद भारत लौटीं 'नो एंट्री' गर्ल, सेलिना जेटली- क्या वापस आकर फिर से बॉलीवुड में  रखेंगी कदम?

नारी डेस्क: 90 के दशक की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के बाद अब एक और नामचीन एक्ट्रेस भारत लौट आई हैं। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि सलमान खान के साथ 'जानशीन' और 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सेलिना जेटली हैं। सेलिना 14 साल बाद मुंबई वापस आईं हैं और अपनी वापसी की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी। उनके इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, क्योंकि इतने सालों बाद भारत लौटने के पीछे की वजह का खुलासा भी सेलिना ने अपने पोस्ट में किया।

14 साल बाद इंडिया लौटीं सेलिना जेटली

सेलिना जेटली, जो कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं और फरदीन खान, अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी थीं, अचानक इंडस्ट्री को छोड़कर चली गई थीं। लेकिन अब उन्होंने 14 साल बाद भारत वापस लौटने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए सेलिना ने अपने लंबे समय बाद मुंबई लौटने की खुशी व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वे इतने सालों बाद वापस क्यों आईं।

ये भी पढ़ें: अमीषा पटेल से भिड़ी ममता कुलकर्णी! 'हिरण के मांस से शुरू हुआ झगड़ा, औकात तक पहुंची बहस

क्यों लौटकर आईं 'नो एंट्री' गर्ल?

सेलिना ने अपने पोस्ट में लिखा, "इंग्लिश बाबू देसी मेम: 14 साल विदेश में रहकर सिर्फ़ काम के लिए आमची मुंबई वापस आना... यह मज़ेदार है कि कितने ही देसी साथी चार दिन की छुट्टी पर जाते हैं और एक पूरे लहजे के साथ लौटते हैं – जैसे कि उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड में सालों बिताए हों या न्यूयॉर्क में मौज-मस्ती की हो।"

ऑस्ट्रिया में 14 साल बिताए

सेलिना ने आगे लिखा, "इस बीच, सिंगापुर, दुबई और यूरोप में पिछले 14 सालों से एक प्रवासी महिला होने के बावजूद, मेरा अंग्रेज़ी लहजा अभी भी नहीं बदला है! वास्तव में, ऑस्ट्रिया में अपनी पहली भाषा के रूप में जर्मन बोलने से मेरी अंग्रेज़ी और भी खराब हो गई है। अब, मुंबई वापस आकर, मैं अपने दोस्तों को इंग्लिश न्यूज रिपोर्ट्स की तरह बोलते हुए सुनती हूं, और मैं सोचती हूं कि मैं कहां गलत हो गई?"

सेलिना की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस खुश हैं, और यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह अब आगे अपनी करियर की दिशा में क्या कदम उठाएंगी।
 
 

 

 

Related News