29 APRMONDAY2024 10:59:54 PM
Nari

Delhi Metro में ये चीजों लेकर गए तो खानी पड़ेगी जेल की हवा!

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Jan, 2023 03:26 PM
Delhi Metro में ये चीजों लेकर गए तो खानी पड़ेगी जेल की हवा!

देश की राजधानी दिल्ली में चल रही मेट्रो अब लोगों के लिए लाइफलाइन बन चुकी है। मतलब अब इसके बिना हम अपना रोजाना का सफर सोच भी भी नहीं सकते। बता दें, दिल्ली मेट्रो देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन गया है। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं, तो उससे जुड़े कुछ जरूरी नियमों के बारे में जान लें, जैसे आप किन चीजों को मेट्रो के अंदर ले जा सकते हैं या किन चीजों को ले जाने पर पाबंदी लगी होती है। अगर मना करने पर इन चीजों को बैग में रखकर ले भी जाते हैं, तो शायद आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है या फिर जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

PunjabKesari

​मेट्रो में शराब लेकर जा सकते हैं या नहीं ​

आप में से कई लोग ऐसे होंगे, जिनके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि मेट्रो में शराब ले जा सकते हैं या नहीं। तो हम आपको बता दें मेट्रो में शराब बैन है। अगर आप सोच रहे हैं सील बोतल ले जाने में क्या है, तो बता दें ये भी आप नहीं ले जा सकते। अगर सुरक्षा कर्मी आपके सामान की स्कैनिंग करते हुए पकड़ते हैं, तो आपको मेट्रो सफर करने नहीं दिया जाएगा।

PunjabKesari

​पालतू जानवर को मेट्रो में जाना सही है या नहीं 

मेट्रो में पालतू जानवर जैसे कुत्ता या फिर बिल्ली को लेकर नहीं जा सकते। मेट्रो में सफर करते हुए पैट ले जाने पर बैन है। अगर आप अपने पालतू जानवर या पक्षी के साथ सफर करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप मेट्रो की जगह बस या कैब ले सकते हैं।

PunjabKesari

​मेट्रो में साइकिल ले जाएं या नहीं 

वैसे तो मेट्रो में साइकिल जैसे सामान ले जाने की इजाजत नहीं है, लेकिन अगर आप किसी छोटे बच्चे की साइकिल ले जा रहे हैं, जिसका वजन काफी कम है, तो सुरक्षा कर्मी इसे ले जा सकते हैं। वहीं ज्यादातर मेट्रो स्टेशन पर साइकिल पार्क करने की व्यवस्था भी है, जहां आप साईकिल पार्क कर मेट्रो का सफर कर सकते हैं।

PunjabKesari

​मेट्रो रील्स बना सकते हैं या नहीं 

कई लोग मेट्रो में रील्स या शार्ट वीडियो बनाने के लिए मेट्रो में ही फोटोग्राफी या वीडियो बनाने लगते हैं। लेकिन ये सब मेट्रो में करना बैन है। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आप पर जुर्माना लग सकता है। एक बार दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी भी दी थी।

PunjabKesari

मेट्रो ट्रेन के अंदर क्या नहीं ले जाने की है अनुमति

1.सभी रूपों में प्रतिबंधित स्पिरिट और ज्वलनशील तरल पदार्थ।
2.खतरनाक और प्रतिबंधित केमिकल एसिड, पेट्रोलियम उत्पाद। किसी भी प्रकार का विस्फोटक।
3.कोई नुकीली वस्तु जैसे चाकू, खंजर, तलवार, क्लीवर, कटलरी आदि।स्क्रूड्राइवर, रिंच, प्लायर और अन्य उपकरण जिनकी लंबाई 7 इंच या 17.5 सेमी से अधिक है।
4. पालतू जानवर और किसी भी प्रकार के जानवर।
5. 15 किग्रा से ज्यादा बड़े आकार का सामान।

​नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना 

नियमों के उल्लंघन पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है या जेल भी हो सकती है। मेट्रो रेल में खतरनाक, आपत्तिजनक और प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर चार साल तक की कैद और 5000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।


 

Related News