12 NOVTHURSDAY2026 10:29:55 AM
Nari

क्या स्वाद है जिंदगी का...  नए ट्विस्ट के साथ लौट आया कैडबरी का सदाबहार एड

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Sep, 2021 01:53 PM
क्या स्वाद है जिंदगी का...  नए ट्विस्ट के साथ लौट आया कैडबरी का सदाबहार एड

कुछ खास है जिंदगी में... कुछ बात है जिंदगी में... क्या स्वाद है जिंदगी का... 90's के बच्चों को कैडबरी वाला एक एड जरूर याद होगी। इस एड्स की लाइनों को सुनने के बाद  हम 90 के दशक में पहुंच जाते है। कैडबरी ने अपने उसी  एड को दोबारा लॉन्च कर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है, लेकिन इस बार यह एड नए ट्विस्ट के साथ आई है। 


आपको याद होगा कि 1990 वाले एड में एक  लड़की खिलाड़ी के छक्का मारने के बाद मैदान पर दौड़ती नजर आई थी। इस बार भी  क्रिकेट का मैदान तो है लेकिन बाउंड्री पर शॉट खेलने वाला खिलाड़ी लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है। खिलाड़ी के छक्का मारने के बाद लड़का  मैदान पर दौड़ती नजर आ रहा है। 


इतना ही नहीं दर्शकों के बीच से सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर ग्राउंड पर आने के बाद वह लड़का डांस भी करता है। इस नए विज्ञापन को पोस्ट करते हुए Cadbury ने लिखा, आओ, साथ जश्न मनाएं। उन लड़कियों के लिए जो सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और युवाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में उभर रही हैं।

PunjabKesari

जेंडर रोल्स को लेकर जागरुकता और महिलाओं को उनका हक दिलाने की  इस मुहिम के चलते कैडबरी की खूब तारीफ हो रही है। इस एड में गौर करने वाली बात ये है कि ये  एक हैशटैग #GoodLuckGirls से खत्म हो रही है, जाे अपने आप में एक संदेश दे रही है। 

PunjabKesari
दरअसल कैडबरी डेयरी मिल्क के दोनों विज्ञापन ओगिल्वी नाम की एजेंसी ने बनाए हैं। बताया जाता है कि यह विज्ञापन एक सच्ची घटना से प्रेरित है। पुराने की तरह इस नए विज्ञापन ने भी लोगों का दिल जीत लिया। ताहिरा कश्यप खुराना ने भी इस एड को रीट्वीट करते हुए लिखा , “लव दिस”। वहीं एक यूजर ने लिक्षा- हे भगवान! क्या प्यारा ट्विट्स है। हम विज्ञापन देखते हुए बड़े हुए हैं और अब इसका रीमेक देख रहे हैं। मेरा दिल खुश हो गया है।
 

Related News